Afghanistan u-19 vs India u-19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला फाइनलिस्ट इंग्लंड के तौर पर मिल चुका है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटा लिया है. अब दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और अफगानिस्तान(IND vs AFG) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमें अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. इस मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जो क्रिकेट के मैदान पर शायद ही कभी देखने को मिले. दरअसल, अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान दीपेश देवेन्द्रन की एक गेंद पर 9 रन बने.
जानिए कैसे 1 गेंद पर आ गए 9 रन?
बता दें कि पारी का 17वां ओवर लेकर आए दीपेश देवेन्द्रन की आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान के स्कोर में 9 रन जोड़े गए. हुआ यूं कि ओवर की 5 गेंदों पर दीपेश ने सिर्फ एक ही रन दिया था. दीपेश देवेंद्रन ने 17 वें ओवर की आखिरी गेंद फैसल शिनोजादा को फेंकी. जिस पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने लेग साइड की ओर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन शॉट ठीक से बैट पर नहीं आया और गेंद विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू की ओर गई, लेकिन वह भी बॉल को पकड़ नहीं पाए. फिर गेंद उनके पास जमीन पर रखे हेलमेट से टकराते हुए बाउंड्री के पार चली गई. इससे अफगानिस्तान के खाते में 5 पेनल्टी रन और चौके के साथ कुल 9 रन जोड़ दिए गए.
फैसल शिनोजादा की शानदार बल्लेबाजी(Faisal Shinazad)
बताते चलें कि अफगानिस्तान के फैसल शिनोजादा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 86 गेंद में शतक जड़ दिया है. उन्होंने नियाजी के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी कर ली है. 43 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 221 रन है. फैसल 103 रन और नियाजी 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अफगानिस्तान को पिछला झटका 25वें ओवर में 117 के स्कोर पर लगा था. इसके बाद से भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए जूझते दिखे हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच कहां देखें लाइव?
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI(ind vs afg today playing-11)
अफगानिस्तान – महबूब खान (कप्तान और विकेटकीपर), उस्मान सादात(osman sadat), खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी ओमरजई, अब्दुल अजीज, वहीदुल्लाह जादरान
भारत – आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान(kanishk chouhan), खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन(kanishk chouhan)
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


