खेल

Team India Announced Squad for Sri Lanka Tour: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार बने टी20 कप्तान

Team India Announced Squad for Sri Lanka Tour: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि, शुभमन गिल को उपकप्तान की कमान सौंपी गई है. रियान पराग, शिवम दुबे और रिंकू सिंह को टी-20 में मौका दिया गया है. वहीं, वनडे सीरीज में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे.

विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते नजर आएंगे.

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. जिसका पहला मुकाबला 27 जुलाई, दूसरा 28 जुलाई, तीसरा और आखिरी 30 जुलाई को खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भी खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को होगा. दूसरा वनडे 4 अगस्त और तीसरा मैच 7 अगस्त को होगा. टीम इंडिया के कोच बनने के बाद यह गौतम गंभीर की पहली सीरीज होगी.

भारत की टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.

भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा.

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम में विराट और रोहित की जगह कोई नहीं ले सकता: कपिल देव

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

10 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

23 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

32 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

58 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

2 hours ago