यूटिलिटी

Indian Railways: 100 रुपये में रेलवे स्‍टेशन पर मिलेगा कमरा, जानें कैसे करें बुक

Indian Railways: भारतीय रेल अपने यात्रियों के लिए समय समय पर कई सुविधाएं मुहैया कराती है, जिससे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो. त्योहारों और गर्मी के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत दी जाती है. साथ ही समय-समय पर टिकट बुकिंग और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं. यात्रियों को रेलवे की कई सुविधाओं की जानकारी नहीं है. आज हम ऐसी ही एक सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं.

अक्सर आपको कभी ना कभी रेलवे से सफर करना पड़ता होगा. साथ ही आपको रेलवे स्टेशन पर रुकना भी पड़ता होगा. लेकिन अब आपको स्टेशन पर ही कमरा मिल जाएगा. आपको किसी होटल या कहीं और जाने की जरूरत नहीं है. ये कमरे बेहद कम कीमत पर उपलब्ध होंगे. आइए जानते हैं आप कितने रुपये में और कैसे टिकट बुक कर सकते हैं.

मात्र 100 रुपए में होटल जैसा कमरा बुक हो जाएगा

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के रुकने के लिए होटल जैसे कमरा आपको मिलने वाला है. यह एक एसी कमरा होगा और इसमें सोने के लिए बिस्तर और कमरे की सभी जरूरी चीजें उपलब्ध होंगी. रात भर कमरा बुक करने के लिए आपको 100 रुपये से लेकर 700 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं.

जानिए बुकिंग का तरीका

-अगर आप रेलवे स्टेशन पर होटल जैसा कमरा बुक करना चाहते हैं तो आपको यहां बताई गई कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना होगा.
-सबसे पहले अपना आईआरसीटीसी अकाउंट खोलें
-अभी लॉग इन करें और माई बुकिंग पर जाएं
-आपकी टिकट बुकिंग के नीचे रिटायरिंग रूम का विकल्प दिखाई देगा
-यहां क्लिक करने के बाद आपको रूम बुक करने का विकल्प दिखाई देगा
-पीएनआर नंबर दर्ज करने की जरूरत नहीं
-लेकिन कुछ निजी जानकारी और यात्रा संबंधी जानकारी भरनी होगी
-अब पेमेंट के बाद आपका कमरा बुक हो जाएगा
-गौरतलब है कि रेलवे इस समय यात्रियों की सुविधा के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. दिल्ली-बिहार रूट के अलावा कई जगहों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. ताकि यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके. वहीं, 18 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ा दी गई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘जो इंद्रियों को वश में रखता है, वही पाता है परम शांति…’ पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध संस्कृत…

2 minutes ago

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका माथा, रखी पुनर्निर्माण की आधारशिला

पीएम मोदी ने अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 100 साल से अधिक…

10 minutes ago

फिरोजाबाद में जमीन विवाद में प्रदीप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Pradeep Yadav Murder Firozabad: उत्तर प्रदेश के एका थाना क्षेत्र में प्रदीप यादव की हत्या…

11 minutes ago

मनीला में पीएम मोदी का दूसरा दिन, क्वाड नेताओं की मीटिंग समेंत जानें कैसा है शेड्यूल?

PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 23वें…

21 minutes ago

ना ठाकुर, ना ब्राह्मण… जिस पर यह समाज मेहरबान, उसी के हाथ आती है यूपी की सत्ता! CM योगी ने किसे किया याद?

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में पासी समाज की आबादी करीब 1.25 करोड़ बताई जाती है.…

36 minutes ago

3 हफ्ते में तीसरा तूफान! 7 राज्यों में ‘अकवान’ का अलर्ट, दिल्ली-यूपी मौसम से रहें सावधान

India Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' से आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में…

39 minutes ago