मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मैच में वापसी की है. अब टीम इंडिया सिर्फ ड्रॉ पर नजर नहीं रख रही, बल्कि जीत के लिए भी अपना दावा पेश कर सकती है. हालांकि, इसके लिए भारतीय बल्लेबाजों को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा.
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 369 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 105 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक 9 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं और उनकी कुल बढ़त 277 रनों की हो चुकी है. मैच में अभी एक दिन का खेल बाकी है, और अगर भारतीय बल्लेबाज तूफानी अंदाज में खेलते हैं, तो जीत संभव है.
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है. 1928 में इंग्लैंड ने यहां 332 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीता था. इस मैदान पर कुल 34 सफल रन चेज हुए हैं, जिनमें से इंग्लैंड ने 8 और ऑस्ट्रेलिया ने 21 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है.
एशियाई टीमों की बात करें तो भारत ने यहां सिर्फ एक बार यह कारनामा किया है. दिसंबर 2020 में भारत ने 70 रनों का छोटा लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
भारत के लिए यह असंभव नहीं है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक 19 सफल रन चेज हुए हैं, जिनमें से 12 बार भारत ने बाजी मारी है.
अब सवाल यह है कि भारतीय टीम को मेलबर्न में कितने रनों का लक्ष्य मिलता है और क्या वह इसे हासिल कर सकती है. पिछले रिकॉर्ड्स और मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं. यदि टीम इंडिया तूफानी अंदाज में खेलती है, तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रचने का सपना साकार हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद क्या भारत की WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी? जानें हर संभावित स्थिति
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…