Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मैच से बाहर, इस वजह से हुए बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीरज के शुरुआती दो मैच से बाहर हो गए हैं.

Virat Kohli

विराट कोहली (सोर्स- बीसीसीआई)

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीरज के शुरुआती दो मैच से बाहर हो गए हैं. कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से नाम वापस ले लिया है. सोमवार को बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. 25 फरवरी से 7 मार्च के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. हैदराबाद में 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. वहीं 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा.

विराट कोहली टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोल्ड ने बताया कि निजी कारणों के चलते विराट कोहली को ये फैसला लेना पड़ा. बीसीसीआई ने मुताबिक, कोहली ने इस संबंध में कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स से भी बात की है. विराट कोहली ने इस बात पर जोर दिया कि उनके लिए देश का प्रतिनिधित्व करना पहली प्राथमिकता है, लेकिन निजी परिस्थिति को उनकी जरूरत है. बोर्ड उनके फैसले का सम्मान करता है और उनके साथ हैं. बीसीसीआई ने कहा है कि जल्द ही विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक… राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे ये दिग्गज

ये भी पढ़ें- Under-19 World Cup 2024: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, बांग्लादेश को 84 रन से हराया

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच से हुए थे बाहर

विराट कोहली ने पिछली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका में खेली थी, जो ड्रॉ रही थी. इसके बाद वो अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की घरेलू सीरीज के आखिरी दो मैच खेले थे. निजी कारणों के चलते वह पहले मैच में नहीं खेल पाए थे. 14 महीने बाद विराट कोहली ने टी20 मैच खेला था. हालांकि, इन मैचों में वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे. आखिरी मैच में वह खाता खोले बिना वह आउट हो गए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज में उनकी सबसे बड़ी पारी 76 की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital