खेल

एडिलेड टेस्ट में गरमाया माहौल: क्या ट्रेविस हेड ने सच में दी थी गाली? सिराज ने किया बड़ा खुलासा

एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड (Travis Head) के बीच एक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. हेड ने इस मैच में 140 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन सिराज की इन-स्विंगिंग यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हो गए.

आउट होने के बाद, ट्रेविस हेड ने कथित तौर पर सिराज से कहा, “अच्छी गेंदबाजी,” लेकिन सिराज ने हेड को पवेलियन की ओर इशारा कर जोरदार विदाई दी. इसके बाद दोनों के बीच मैदान पर नोकझोंक हुई, जो सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गई.

हेड का बयान

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेविस हेड ने कहा, “मैंने सिराज की तारीफ की थी और मजाक में ‘अच्छी गेंदबाजी’ कहा था. लेकिन उन्होंने शायद इसे गलत समझा और मुझे बाहर जाने का इशारा किया.”

सिराज का पलटवार

वहीं, मोहम्मद सिराज ने हेड के इस बयान को झूठा बताया. सिराज ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “हेड ने जो कहा है, वह सच नहीं है. उन्होंने मुझसे ‘वेल बोल्ड’ जैसा कुछ नहीं कहा. इसके बजाय, उन्होंने मुझे गाली दी थी. मैं हर खिलाड़ी का सम्मान करता हूं क्योंकि क्रिकेट को जेंटलमैन्स गेम माना जाता है, लेकिन हेड का व्यवहार गलत था, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया. इसलिए मैंने प्रतिक्रिया दी.”

नोकझोक के बाद रोमांचक सीरीज की उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया का आक्रामक खेल अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में साफ झलकने लगा है और ऐसा लग रहा है कि इसकी शुरुआत ट्रेविस हेड ने कर दी है. एक तरफ उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया, वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज के साथ हुई बहस ने मैच का माहौल गरमा दिया.

हेड ने जहां 140 रनों की धमाकेदार पारी खेली, वहीं आउट होने के बाद उनकी और सिराज की नोकझोंक ने यह संकेत दे दिया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मानसिक युद्ध में भी कोई कसर नहीं छोड़ने वाले. मैदान पर बढ़ते इस तनाव ने न केवल खिलाड़ियों के बीच मुकाबले को तीखा बना दिया है, बल्कि प्रशंसकों के बीच भी उत्सुकता और सस्पेंस बढ़ा दिया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का यह आक्रामक रवैया आगे क्या मोड़ लेता है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

10 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

11 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

41 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

50 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

50 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

57 minutes ago