खेल

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच होने वाले मैच पर संकट के बादल, बंगाल पुलिस ने सुरक्षा को लेकर खड़े किए हाथ

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के 17 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL मैच के कार्यक्रम में बदलाव होना लगभग तय है, क्योंकि स्थानीय पुलिस ने उस दिन रामनवमी समारोह के कारण पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई है. बंगाल क्रिकेट संघ ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) इस बाबत जानकारी दी है.

बढ़ाई जा सकती है मैच की तारीख

सात चरण के आम चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को बंगाल में भी मतदान होना है. वहीं कोलकाता में मतदान 1 जून को होगा. कोलकाता पुलिस ने बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली को एक पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि 17 अप्रैल को केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL का मैच खेला जाएगा. इसी दिन रामनवमी भी पड़ रही है. वहीं चुनाव के लिए भी सुरक्षाकर्मियों को तैनान किया गया है. इसलिए 17 अप्रैल को मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना हमारे लिए संभव नहीं होगा.

16 या 18 अप्रैल को हो सकता है मैच

बंगाल पुलिस की ओर से मिले पत्र के बाद CAB ने सुझाव दिया है कि मैच को या तो एक दिन पहले (16 अप्रैल) कर दिया जाए या 24 घंटे आगे बढ़ाकर 18 अप्रैल को किया जाए. वहीं बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हां, CAB ने हमें जानकारी दी है कि स्थानीय पुलिस ने तारीख को फिर से निर्धारित करने के लिए कहा है और मामले पर विचार किया जा रहा है. हमने अभी तक नई तारीख पर फैसला नहीं किया है.”

यह भी पढ़ें- IPL 2024, DC vs CSK: दिल्ली को मिली सीजन की पहली जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को हराया

CAB की ओर से एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, “हमने दो तारीखें सुझाई हैं, 16 या 18 अप्रैल. किसी भी स्थिति में, यह केकेआर का घरेलू मैच है और ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.” केकेआर इस समय बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए विशाखापत्तनम में है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago