यूटिलिटी

Facebook Messenger पर भी अब यूजर्स को मिलेगा एडिट फीचर, मैसेज को कर सकेंगे एडिट

Facebook Messenger: मोबाइल फोन के विभिन्न Messaging App से हम सभी ने कभी न कभी ऐसा मैसेज जरूर फॉरवर्ड किया होगा, जो कि उस व्यक्ति के लिए नहीं होता है. मतलब अक्सर जल्दबाजी में हम सभी ने गलत व्यक्ति को गलत मैसेज जरूर भेजा होगा. इस गड़बड़ियों को देखते हुए तमाम ऐप अक्सर नए फीचर लॉन्च करती हैं, ताकि इन्हें दुरुस्त किया जा सके.

इस कड़ी में फेसबुक के Messenger ऐप ने भी Edit Message का ऑप्शन लॉन्च कर दिया है, जो यूजर्स को गलत वर्तनी वाले संदेश को तुरंत ठीक करने में मददगार साबित होगा. इस फीचर के लॉन्च होने के बाद वॉट्सऐप और टेलीग्राम की तरह मैसेंजर पर भी आप कोई भी संदेश एडिट कर सकते हैं, लेकिन इसकी एक समयसीमा रखी गई है. ये सिर्फ 15 मिनट की है, यानी 15 मिनट के अंदर मैंसेजर पर भेजे गए गलत संदेशों को आप सुधार सकते हैं. हालांकि इस समयसीमा के बाद मैसेज को डिलीट जरूर किया जा सकता है, लेकिन उन्हें एडिट नहीं किया जा सकेगा.

यह सुविधा Android और iOS दोनों मोबाइल डिवाइस पर उपलब्ध होंगे. बस आपको इस सुविधा का उपयोग करने के लिए मैसेंजर ऐप के को अपडेट करना होगा. अभी तक ये सुविधा केवल वॉट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे ऐप ही देते थे.


ये भी पढ़े: अब कस्टमर्स के काॅल फाॅरवर्ड नहीं कर पाएंगी मोबाइल कंपनियां, जानें क्या है पूरा मामला


मैसेंजर पर कैसे कर पाएंगे एडिट

सबसे पहले मैसेंजर ऐप ओपन करना है. अब जिस भी मैसेज को आप एडिट करना चाहते हैं उस पर लॉन्ग प्रेस करें. आपको एडिट बटन दिखाई देगा तो इस विकल्प को चुन लें. फिर आवश्यकता के अनुसार मैसेज को एडिट करें. एक मैसेज को अधिकतम पांच बार एडिट किया जा सकता है.

एक बार एडिट होने के बाद इस बाद को मैसेज के ठीक नीचे हाइलाइट किया जाएगा. हां, ये ध्यान रखें कि अगर कोई आपके एडिटेड मैसेज की रिपोर्ट करता है, तो मूल मैसेज यूजर को दिखाया जाएगा.

मैसेंजर में ​एक मैसेज को बंप करने जैसी सुविधाएं भी हैं, जो एक रिमांइडर की तरह काम करते हुए यूजर को बिना पढ़े किसी अनरीड मैसेज को याद दिलाने में मदद करेगा. आप किसी यूजर को ब्लॉक किए बिना भी उसे रेस्ट्रिक्ट कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago