खेल

MI vs GT: सूर्या का तूफानी शतक, राशिद खान का काउंटर-अटैक, वानखेड़े में हुई चौके-छक्कों की आतिशबाजी

MI vs GT Match Highlights: 12 मई, 2023 की शाम मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में जो हुआ वो क्रिकेट फैंस चाहकर भी नहीं भूल सकते. गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया जहां दोनों टीमों के गेंदबाजी की खूब धुनाई हुई. या यूं कहिए यहां चौके- छक्कों की आतिशबाजी हुई. इस धमाके की शुरुआत सूर्यकुमार यादव ने की और इसको खत्म राशिद खान ने किया. हालांकि जीत अंत में मुंबई इंडियंस की हुई.

इसके बारे में हम आपको और आगे बताते हैं उससे पहले मैच के बारे में थोड़ा जान लजिए. पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित एंड कंपनी ने 218 रन का बड़ा टारगेट सेट किया. इसमें सबसे बड़ा रोल सूर्यकुमार यादव का रहा जिन्होंने शानदार शतक जड़ा. जवाब में राशिद खान के 79 रन के ज़बरदस्त काउंटर-अटैक के बावजूद गुजरात 191 रन ही बना सकी और 27 रन से हार गई.

सूर्या की शतकीय पारी

सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के निकले. सीजन की शुरुआत में संघर्ष करने वाले सूर्या एक बार फिर अपनी उस लय में लौट चुके हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं. उनकी पारी के दम पर मुंबई का स्कोर 218 रन तक पहुंचा.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Results 2023: JDS किस पार्टी के साथ करेगी गठबंधन ? एचडी कुमारस्वामी ने किया बड़ा ऐलान, बोले- अगर हमारी…

तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस का कब्जा

इस जीत के साथ ही मुंबई ने प्वाइंट्स टेबल के तीसरे नंबर पर अपनी जगह हासिल कर ली है. टीम के खाते में 14 अंक हैं और वह प्लेऑफ से 3 अंक दूर है, वहीं प्लेऑफ की देहलीज पर खड़े गुजरात का इंतजार बढ़ गया है. टीम क्वालिफिकेशन से एक अंक दूर है.

राशिद का जादू

बेशक गुजराट टाइटन्स को हार मिली लेकिन उनका एक खिलाड़ी अंत तक अकेला लड़ता रहा. इस मैच में राशिद खान का दोहरा प्रदर्शन काफी खास था. राशिद खान ने बॉल और बल्ले दोनों से अपना योगदान दिया. पहले गेंद से राशिद ने 4 ओवर में 4 विकेट लिए और महज 30 रन दिए. वहीं उन्होंने मिडिल ऑर्डर में आकर 32 बॉल पर 79 रन की पारी खेली. राशिद की पारी में 10 छक्के शामिल रहे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

23 seconds ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

34 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago