खेल

T20 World Cup: USA क्रिकेट के अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- वर्ल्ड कप से बढ़ेगी क्रिकेट की लोकप्रियता

New Delhi: अमेरिका क्रिकेट के अध्यक्ष वेणु पिसिके का मानना है कि टी20 विश्व कप अमेरिका में क्रिकेट को लेकर जरूरी जागरूकता फैलाएगा, लेकिन अंतत: 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने का लालच स्थानीय अमेरिकियों को मुख्य रूप से प्रवासियों द्वारा खेले जाने वाले इस खेल के प्रति आकर्षित करेगा. अमेरिका इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की सह मेजबानी वेस्टइंडीज के साथ कर रहा है और अमेरिकी टीम एक जून को टूर्नामेंट के पहले मैच में अपने पड़ोसी देश कनाडा के खिलाफ खेलते हुए विश्व कप में पदार्पण करेगी.
टीम मुख्य रूप से दक्षिण एशियाई मूल के अर्ध पेशेवर क्रिकेटरों से बनी है, जिसमें न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार क्रिकेटर कोरी एंडरसन भी अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे. भारत के प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर मिलिंद कुमार और भारत के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी हरमीत सिंह भी टीम का हिस्सा हैं. समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए पिसिके ने सहमति जताई कि अमेरिका में अधिकांश लोगों तक क्रिकेट को पहुंचाना बड़ी चुनौती है.
उन्होंने कहा, ‘‘अब तक क्रिकेट मुख्य रूप से प्रवासियों का खेल है लेकिन विश्व कप के दौरान मार्केटिंग और प्रचार गतिविधियों के साथ कुछ गति आई है और विश्व कप निश्चित रूप से अमेरिका में खेल के विस्तार की संभावनाओं को बढ़ावा देगा.’’ पिसिके ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से विश्व कप बहुत सारी जागरूकता ला रहा है और फिर क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल होने का अवसर मिल रहा है, जो निश्चित रूप से लोगों को आकर्षित करेगा क्योंकि अमेरिका एक बड़ा खेल देश है.’’
विश्व कप अमेरिका में तीन स्थानों पर खेला जाएगा लेकिन जिस स्टेडियम पर सभी की नजरें हैं वह न्यूयॉर्क है जहां नौ जून को भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा. भारत आइजनहावर पार्क में 34,000 दर्शकों की क्षमता वाले अस्थायी स्टेडियम में आयरलैंड और अमेरिका से भी खेलेगा. ड्रॉप इन पिचों (दूसरे स्थान पर तैयार करके लाई जाने वाली पिचें) को ऑस्ट्रेलिया से मंगाया गया है.
पिसिके ने कहा कि स्टेडियम एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा. उन्होंने जनवरी में शुरू हुए निर्माण कार्य का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में जो नया स्टेडियम बनाया जा रहा है उसका अनावरण एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। यह बहुत ही कम समय में तैयार होने वाला क्रिकेट के बुनियादी ढांचे का एक आश्चर्य बन जाएगा.’’ पिसिके ने कहा, ‘‘पिचें हाल ही में स्टेडियम में लाई गईं. इसलिए हम बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने के मामले में अच्छी पिचों की उम्मीद कर रहे हैं.’’
अमेरिका विश्व कप के बाद अपने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अनुभव के लिए बीसीसीआई से मदद मांगेगा. उन्होंने कहा, ‘‘हां निश्चित रूप से (हम बीसीसीआई से बात कर रहे हैं). अतीत में हमने 2022 में क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में भाग लेने से पहले अपनी पुरुष टीम को कर्नाटक भेजा था और श्रीलंका में होने वाले विश्व कप से पहले अपने अंडर-19 लड़कों को भेजने के लिए तमिलनाडु क्रिकेट संघ और आंध्र क्रिकेट संघ जैसे संघों के साथ गठबंधन था.’’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago