सनराइजर्स हैदराबाद (सोर्स- एक्स)
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर सभी टीमें तैयारियां तेज कर दी है. आईपीएल 2024 का नया सीजन काफी रोमांचक होने वाला है. इस बार फैंस की नजरें आईपीएल के इतिहास की सबसे महंगे खिलाड़ियों पर रहने वाले हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज खिलाड़ी पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल स्टार्क के लिए साल 2023 का सीजन काफी शानदार रहा हैं. पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने साल 2023 में पहले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और उसके बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब अपने नाम किया.
साल 2023 के आखिरी में आईपीएल 2024 के दुबई में हुए ऑक्शन के दौरान पैट कमिंस को एक बड़ी खुशखबरी मिली. आईपीएल ऑक्शन 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद में पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे महंग खिलाड़ी हैं. अब देखना होगा कि क्या सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें आईपीएल 2024 में टीम की कप्तानी सौंपती है या नहीं.
आईपीएल 2024 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद टीम में खेलते दिखेंगे. ऐसे में आईपीएल के नए सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को नया कप्तान मिलने की संभावना है. बता दें कि पिछले सीजन में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एडन मारक्रम ने सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी की थी. लेकिन अब पैट कमिंस के टीम में आ जाने के बाद उन्हें कप्तानी सौंपी जा सकती है. पैट कमिंस कंगारू टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. उन्हें कप्तानी का अच्छा अनुभवन हैं.
हैदराबाद टीम की कप्तानी की रेस में मयंक अग्रवाल और भुवनेश्वर कुमार का नाम भी सामने आ रहा है. गौरतलब है कि सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी चाहती है कि उनकी टीम की कप्तानी कोई भारतीय खिलाड़ी ही करे. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के पास दो ऑप्शन हैं. मयंक अग्रवाल की बात की जाए तो वह आईपीएल में पहले कप्तानी कर चुके हैं. उन्हें पंजाब टीम की कप्तानी करते हुए देखा गया था.
हालांकि, कप्तानी में मयंक अग्रवाल अपनी छाप छोड़ने में ज्यादा सफल नहीं हो पाए थे. वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी एक दो मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी कर चुके हैं. अब देखने वाली बात होगी कि आईपीएल के अगले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी किस खिलाड़ी के हाथों में होगी.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…