खेल

IND vs AFG: दूसरे टी20 मैच में किंग कोहली की होगी वापसी, इन तीन खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! जानें संभावित प्लेइंग 11

India’s Probable Playing 11 For 2nd T20I Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम आज सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. इस मैच में टीम इंडिया अपने प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है. पूरी संभावना है कि दूसरे मैच में विराट कोहली खेलते दिखेंगे. मैच से पहले उन्हें कड़ी मेहनत करते हुए भी देखा गया है. किंग कोहली अगर आज के मैच में खेलते हैं तो 14 महीने बाद रोहित और विराट की जुगलबंदी एक साथ मैदान पर दिखेगी.

तीन खिलाड़ी हो सकते हैं प्लेइंग इलेवन से बाहर!

खबरों की मानें तो पिछले मैच में खराब प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ी दूसरे टी20 मैच से बाहर हो सकते हैं. इसमें ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और रवि बिश्नोई का नाम सबसे ऊपर आता है. गिल ने पहले मैच में आक्रामक खेल दिखाया था, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ की पहली पसंद यशस्वी जायसवाल थे. हालांकि, उनके चोटिल होने की वजह से शुभमन गिल को टीम में मौका मिला था. अब जब वह फिट हो गए हैं तो उम्मीद है कि दूसरे मैच में उनकी वापसी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 मैच से पहले शिवम दुबे की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्लेइंग 11 को लेकर दिए बड़े संकेत

पहले मैच में रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए थे

मोहाली में खेले गए पहले मैच में रवि बिश्नोई भी काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 11.67 की इकोनॉमी से 35 रन खर्च कर दिए थे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे टी20 मैच में कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं. कुलदीप यादव हाल के दिनों में काफी बेहतरीन गेंदबाजी की है.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारतीय टेस्ट टीम में चयन के बाद ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अर्धशतकीय पारी, श्रीकर भरत ने भी जड़ा पचासा

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

11 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

16 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

32 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

46 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

47 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

49 minutes ago