सीमा हैदर भी अयोध्या जाना चाहती है.
Seema Haider Will go Ayodhya with Family Viral Video: अयोध्या में राम मंदिर का पीएम मोदी 22 जनवरी को उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इस दिन के प्रमुख यजमान होंगे. इस बीच सीमा पार से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे भी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को देखना चाहती है और उसके दर्शन करना चाहती है.
यह भी पढ़ेंः मकर संक्रांति पर 90 अमेरिकी बनेंगे हिंदू, दुनिया में बज रहा सनातन का डंका
इंटरव्यू में सीमा हैदर ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हम बहुत खुश हैं. हमारे गांव में आज भी मंदिर को लेकर बहुत खुशी है. लोगों में मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्साह है. सीमा ने कहा कि हम भी दो बार दीवाली मनाएंगे. बहुत सारे लोग राम मंदिर जाने की तैयारी कर रहे हैं. 22 जनवरी को हमारे घर में भी सुंदरकांड का पाठ होगा.
यह पूछने पर कि अगर आपको राम मंदिर जाने का न्योता मिलता है तो क्या आप वहां पर जाएंगे. इस पर सीमा ने जवाब देते हुए कहा कि अयोध्या जाना किसको पसंद नहीं है. हमारी पूरी तैयारी है. मैं और मेरा परिवार राम मंदिर जाएंगे. सीमा हैदर ने कहा कि मेरी बहुत इच्छा है. मैं स्वयं को खुशनसीब मानती हूं कि मैं राम मंदिर को बनते देख रही हूं. बता दें कि पिछले दिनों सचिन और सीमा की जोड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे जल्द ही पांचवें बच्चे को जन्म देगी.
Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…
मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…
दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…