Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

विराट कोहली ने ऑरेंज और हर्षल पटेल ने जीता पर्पल कप, कोहली ने IPL में अपने प्रदर्शन पर क्या कहा?

आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए. उन्होंने कप्तान फाफ डू प्लेसिस के साथ बतौर ओपनर 61.75 की औसत और 154.69 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

Virat Kohli

विराट कोहली (फोटो- IANS)

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टॉप पर रहे. उन्होंने 15 मैचों में 61.75 की एवरेज और 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए. विराट ने इस सीजन में एक शतक और पांच अर्धशतक भी जड़े. उन्होंने कप्तान फाफ डू प्लेसिस के साथ बतौर ओपनर 61.75 की औसत और 154.69 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

टीम को दिए अपने योगदान से खुश हूं- विराट

विराट कोहली ने फाइनल के बाद एक रिकॉर्ड किए गए संदेश में कहा, “ऑरेंज कैप जीतना सम्मान की बात है. इस सीजन का सफर हमारे लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा. लेकिन मैंने जिस तरह अपनी टीम के लिए योगदान दिया, उससे काफी खुश हूं. खासकर, इस सीजन के दूसरे हाफ में. पहले हाफ में हमारी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. लेकिन हमने दूसरे हाफ में शानदार खेल का नजारा पेश किया. आप सब लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया.”

अगले सीजन में भी इस प्रदर्शन को दोहराऊंगा

विराट ने कहा कि वह अमेरिका और वेस्टइंडीज में भारत के लिए आगामी टी20 विश्व कप में अपने फॉर्म को दोहराने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैं आईपीएल के 2025 सीजन में भी इसे दोहराऊंगा. आपके समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद.” 35 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में दो बार ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय बने.

अगले सीजन का इंतजार कर रहा हूं- हर्षल

हर्षल ने कहा, “पर्पल कैप दिए जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह एक बहुत ही शानदार यात्रा रही है. मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो मेरी यात्रा का हिस्सा थे. मेरे टीम के साथी, मेरे कोच और विशेष रूप से मेरा परिवार. उनके समर्थन के बिना, यह संभव नहीं होता. मैं 2025 सीजन का इंतज़ार कर रहा हूं.”

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को टूर्नामेंट में सबसे अधिक 24 विकेट के साथ सीजन खत्म करने के लिए पर्पल कैप से सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें- सुनील नारायण ने जन्मदिन के मौके पर जीती ट्रॉफी, टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गौतम गंभीर को दिया क्रेडिट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital