होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शैली ओबेरॉय और रेखा गुप्ता (फोटो ट्विटर)
MCD Mayor Election: दिल्ली MCD चुनाव के बाद अब MCD मेयर का चुनाव होना है. आम आदमी पार्टी ने पहले ही मेयर पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया था. शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल के नाम तय किए गए थे. जिसके बाद अब बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है. वहीं जबकि, डिप्टी मेयर के लिए कमल बागड़ी पर दांव लगाया है.
बीजेपी ने स्टैंडिग कमेटी के सदस्य के लिए गजेन्द्र दराल, कमलजीत शेहरावत और पंकज लूथरा को प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी के सभी प्रत्याशी मंगलवार को ही अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बीजेपी ने इस कमेटी के लिए गजेन्द्र दराल को भी चुना है. हालांकि, उन्होंने निर्देलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था. लेकिन अब वो बीजेपी में ही शामिल हो गए हैं.
रेखा गुप्ता हरियाणा की रहने वाली हैं. उनका जन्म भी हरियाणा में ही हुआ था. उनके पिता स्टेट बैंक में ब्रांच मैनेजर की पोस्ट पर रहे चुके हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की हुई है. रेखा ने AIIMA कॉलेज से MBA किया है. वहीं रेखा की शादी दिल्ली के मनीष गुप्ता से हुई है.
रेखा गुप्ता ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही छात्र जीवन में राजनीति में कदम रख दिया था. उन्होंने अपने कॉलेज में ही सियासत करना शुरू कर दिया था. उनका राजनीतिक करियर दौलत राम कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद शुरू हुआ था. कॉलेज में रेखा एबीवीपी (ABVP) से जुड़ीं. 1994-95 के बीच वो दिल्ली विश्वविद्यालय दौलत राम कॉलेज की सेक्रेटरी चुनी गई. वो कम उम्र से ही आरएसएस (RSS) की सदस्य रहीं हैं.
कॉलेज में राजनीति करने के बाद उन्होंने दिल्ली की सियासत में कदम रखा. पहली बार वो दिल्ली के पीतमपुरा के उत्तरी वार्ड से पार्षद 2007 में चुनी गई. उसके बाद उन्हे दोबारा से 2012 में पार्षद का चुनाव जीता बीजेपी ने उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट शालीमार बाग सीट से दिया. लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा.
आप की शैली ओबेरॉय के सामने उतरते ही ये दिल्ली MCD मेयर का चुनाव और दिलचस्प हो गया है. क्योंकि ये अब दिल्ली यूनिवर्सिटी की राजनीति आमने-सामने आ गई हैं. दोनों प्रत्याशी दिल्ली विश्वविद्यालय से ही पढ़ी हुईं हैं. शैली ओबेरॉय दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…