चुनाव

Lok Sabha Election 2024: 5वें चरण का मतदान संपन्न हुआ, 56% से ज्यादा वोट पड़े; जानिए अब तक देश की कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव हो चुका

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सोमवार शाम समाप्त हो गया. इसके साथ ही देशभर में लोकसभा की 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है. इससे पहले हुए 4 चरणों में 379 सीटों पर चुनाव हुआ था. आज 5वें चरण में 49 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ. इस चरण में लखनऊ, रायबरेली और अमेठी व महाराष्ट्र में नॉर्थ मुंबई, साउथ मुंबई जैसी चर्चित सीटों पर चुनाव हुआ.

प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, पांचवें चरण में आज शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव आयोग की ओर से अभी अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं. इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ रहे थे. यहां शाम 5 बजे तक 49.88 प्रतिशत मतदान हुआ. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली सीट से मैदान में थे, यहां शाम 5 बजे तक 56.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से उम्मीदवार थे, यहां शाम 5 बजे तक 46.91 प्रतिशत मतदान हुआ.

स्मृति ईरानी ने तीसरी बार लड़ा लोकसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में अमेठी सीट से स्मृति ईरानी ने तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है. यहां शाम 5 तक 52.68 प्रतिशत मतदान रहा. उत्तर प्रदेश की ही कैसरगंज सीट की बात करें तो यहां आंकड़े आने तक 53.92 प्रतिशत मतदान रहा. 5वें चरण में जिन 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान हुआ, उनमें बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल शामिल रहे.

100 साल से ज्यादा उम्र के 24,792 मतदाता थे

मतदान प्रातः 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त हो गया. इस चरण में बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर निकले. पांचवें चरण में 85 वर्ष से अधिक आयु के 7.81 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता थे. 100 वर्ष से अधिक आयु के 24,792 मतदाता और 7.03 लाख दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता थे.

अब छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा

लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती चार चरणों में लगभग 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ था. पहले चार चरणों के दौरान लगभग 45 करोड़ 10 लाख व्यक्ति मतदान कर चुके हैं. सोमवार को पांचवें चरण का मतदान पूर्ण होने के बाद अब लोकसभा चुनाव के केवल दो चरण बाकी हैं. छठे चरण का मतदान 25 मई और आखिरी चरण का मतदान एक जून को होना है. अंत में वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई

मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है, वहीं सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में दर्ज किया गया. यहां शाम 5 बजे तक 48.66 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

41 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago