खेल

क्या है मिशन 2036 जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलम्पिक से लौटे खिलाड़ियों से मांगे सुझाव?

चाहे बात पेरिस ओलंपिक के लिए रवाना हो रहे दल से मुलाकात की हो या फिर पेरिस में दमदार प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों की लेकिन पीएम मोदी एक बात का जिक्र करना नहीं भूले. इससे पता चलता है कि मिशन 2036 उनके लिए क्या महत्व रखता है. अब आप सोच रहे होंगे आखिर ये मिशन 2036 है क्या?

क्या है मिशन 2036?

ये मिशन है ओलंपिक की मेजबानी से जुड़ा. स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की भारत की आकांक्षा की घोषणा करने के बाद पीएम मोदी ने 2036 में इस भव्य आयोजन की सफल मेजबानी के सपने को पूरा करने के लिए भारतीय एथलीटों से इनपुट मांगा. बता दें, भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा. भारतीय ओलंपिक संघ (IOC) ने भावी मेजबान आयोग (FHC) के साथ बातचीत की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

पीएम ने भारतीय खिलाड़ियों से मांगे सुझाव

पीएम ने पेरिस ओलंपिक से आए पूरे भारतीय दल को नई दिल्ली में अपने आवास पर आमंत्रित किया था.

एथलीटों को संबोधित करते हुए, उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों से अपना एक्सपीरियंस शेयर करने के लिए कहा, जिससे भारत को अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में मदद मिले और देश को 2036 में खेलों की मेजबानी के लिए तैयार होने में मदद मिले. इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय दल को अपनी ‘2036 टीम’ का अभिन्न अंग बताया और खेल मंत्रालय से एक दस्तावेज तैयार करने तथा खिलाड़ियों की टिप्पणियों और सुझावों पर गहनता से विचार करने को कहा.

उन्होंने कहा, “आप मेरी 2036 की टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो हमें दुनिया में किसी अन्य देशों की तरह ओलंपिक की मेजबानी करने में मदद कर रहे हैं. मैं चाहूंगा कि खेल मंत्रालय एक दस्तावेज तैयार करे और एथलीटों से जानकारी एकत्र करे ताकि हम अच्छी योजना बना सकें.”

“आप खिलाड़ियों को हमें सुझाव भी देने चाहिए कि भारतीय खेलों को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है. आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करने वालों का मार्गदर्शन करना आपकी जिम्मेदारी है. आपको सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के साथ बातचीत करनी चाहिए. खेल मंत्रालय भी अलग-अलग जगहों पर ऐसे सत्र आयोजित कर सकता है.”

IOC द्वारा तय किये जाते हैं मेजबान

ओलंपिक के लिए मेजबानी अधिकारों का चयन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा एक मेजबान चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है. IOC के पास एक समर्पित निकाय है, जिसे फ्यूचर होस्ट कमीशन कहा जाता है, जो इस विषय पर बारीकी से नजर रखते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

37 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago