Bharat Express DD Free Dish

Ind Vs Eng: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में कहां खेले जाएंगे बाकी मैच, देखें वनडे मैचों का पूरा शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है. आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी-20 और वनडे मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे.

Ind Vs Eng

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है. टीम इंडिया ने सीरीज के पहले दो मैच जीतकर बढ़त बना ली है. तीसरा टी20 मैच 28 जनवरी मंगलवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस साढ़े 6 बजे होगा.

पहले दो मैचों में भारत का शानदार प्रदर्शन

सीरीज का पहला टी20 कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 22 जनवरी को खेला गया था, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया. दूसरा टी20 मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने दो विकेट से जीत दर्ज की.

सीरीज का कार्यक्रम

टी20 सीरीज का शेड्यूल-

  • 22 जनवरी: पहला टी20, कोलकाता (शाम 7 बजे से)
  • 25 जनवरी: दूसरा टी20, चेन्नई (शाम 7 बजे से)
  • 28 जनवरी: तीसरा टी20, राजकोट (शाम 7 बजे से)
  • 31 जनवरी: चौथा टी20, पुणे (शाम 7 बजे से)
  • 2 फरवरी: पांचवां टी20, मुंबई (शाम 7 बजे से)

वनडे सीरीज का शेड्यूल-

  • 6 फरवरी: पहला वनडे, नागपुर (दोपहर 1:30 बजे से)
  • 9 फरवरी: दूसरा वनडे, कटक (दोपहर 1:30 बजे से)
  • 12 फरवरी: तीसरा वनडे, अहमदाबाद (दोपहर 1:30 बजे से)

इंग्लैंड की टीमें

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैमी स्मिथ, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जैकब बीथल, लियाम लिविंगस्टोन, रेहान अहमद, जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड और साकिब महमूद.

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैमी स्मिथ, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बीथल, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड और साकिब महमूद.

क्लीन स्वीप पर टिकी भारतीय टीम की नजर

पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर टीम इंडिया का आत्मविश्वास ऊंचा है. तीसरे टी20 में भी भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.


इसे भी पढ़ें- यह खिलाड़ी बना ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर, विश्व कप जीत में निभाई अहम भूमिका


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read