सौम्य कुमार पांडे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Who Is Saumy Kumar Pandey: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरूआत की है. ब्लोमफोन्टिन में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 84 रनों से शिकस्त दी. भारत के इस जीत में जहां ओपनर आदर्श सिंह की 76 रन की शानदार पारी शामिल रही. वहीं गेंदबाजी में सौम्य कुमार पांडे छा गए. सौम्य पांडे ने 9.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और बांग्लादेश की कमर तोड़ दी. चलिए जानते हैं कौन हैं ये प्रतिशाली गेंदबाज.
सौम्य कुमार पांडे मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं. वह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्हें एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया के उप-कप्तान के रूप में नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिल चुकी है. सौम्य कुमार लेफ्ट आर् बैटिंग और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करते हैं. हाल ही में सौम्य कुमार पांडे ने साउथ अफ्रीका में 3 देशों के टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ 10 ओवर की गेंदबाजी की थी. जिसमें 29 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…