Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

U19 World Cup 2024: बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले सौम्य कुमार पांडे कौन हैं, जानिये

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरूआत की है. ब्लोमफोन्टिन में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 84 रनों से शिकस्त दी.

Soumya Kumar Pandey

सौम्य कुमार पांडे (सोर्स- सोशल मीडिया)

Who Is Saumy Kumar Pandey: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरूआत की है. ब्लोमफोन्टिन में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 84 रनों से शिकस्त दी. भारत के इस जीत में जहां ओपनर आदर्श सिंह की 76 रन की शानदार पारी शामिल रही. वहीं गेंदबाजी में सौम्य कुमार पांडे छा गए. सौम्य पांडे ने 9.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और बांग्लादेश की कमर तोड़ दी. चलिए जानते हैं कौन हैं ये प्रतिशाली गेंदबाज.

टीम इंडिया के उप कप्तान रह चुके हैं सौम्य कुमार पांडे

सौम्य कुमार पांडे मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं. वह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्हें एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया के उप-कप्तान के रूप में नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिल चुकी है. सौम्य कुमार लेफ्ट आर् बैटिंग और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करते हैं. हाल ही में सौम्य कुमार पांडे ने साउथ अफ्रीका में 3 देशों के टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ 10 ओवर की गेंदबाजी की थी. जिसमें 29 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital