खेल

न्यूयॉर्क की ‘ड्रॉप इन’ पिच की क्यों हो रही आलोचना? इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने भी उठाए सवाल

T20 World Cup 2024: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बाजू पर लगी चोट पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पहले ठीक होने की उम्मीद है, लेकिन अमेरिका में क्रिकेट के प्रचार के लिये अहम माने जा रहे टी20 विश्व कप के इस मुकाबले से पहले नासाउ काउंटी की खुली दरारों वाली खतरनाक पिच सभी के लिये चिंता का सबब बनी हुई है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन समेत कई दिग्गजों ने पिच पर सवाल उठाये हैं.

यह भी कहा जा रहा है कि विश्व कप मैच कराने से पहले इस पर कुछ अभ्यास मैच क्यो नहीं खेले गए. रोहित को आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान तेज गेंदबाज जोश लिटिल की गेंद दाहिनी बाजू के ऊपरी हिस्से में लगी थी. उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. ऋषभ पंत को भी बायीं कोहनी में बाउंसर लगा था.

रोहित की चोट गंभीर नहीं

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ रोहित की चोट गंभीर नहीं है. उन्होंने खुद कहा है कि यह मामूली घाव है. वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच तक ठीक हो जायेंगे. उससे पहले दो अभ्यास सत्र भी खेले जाने हैं.’’ एडीलेड से खास विश्व कप के लिये यहां लाई गई पिच की काफी आलोचना हो रही है. भारत को इस स्टेडियम में दो मैच और खेलने हैं. भारत की टी20 विश्व कप में खिताबी जीत में फाइनल में ‘प्लेयर आफ द मैच’ रहे इरफान पठान ने पिच को असुरक्षित बताया.

पिच खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं- पठान

पठान ने कहा ,‘‘ हम अमेरिका में क्रिकेट को बढावा देना चाहते हैं लेकिन यह पिच खिलाड़ियों के लिये सुरक्षित नहीं है. अगर भारत में इस तरह की पिच होती तो लंबे समय तक वहां दोबारा मैच नहीं खेला जाता.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ पिच अच्छी नहीं है. हम विश्व कप की बात कर रहे हैं, किसी द्विपक्षीय श्रृंखला की नहीं.’’

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उठाए सवाल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा ,‘‘ अमेरिका में क्रिकेट का प्रचार अच्छी बात है लेकिन इसके लिये खिलाड़ियों को इस तरह की पिच पर खिलाना अस्वीकार्य है. आप विश्व कप खेलने के लिये काफी मेहनत करते हैं और फिर इस तरह की पिच पर खेलना पड़ता है.’’ पिच के स्वभाव से रोहित हैरान हैं और उन्होंने स्वीकार किया कि वह नहीं जानते कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इससे क्या अपेक्षा की जाये.

भारत के बल्लेबाजी कोच ने क्या कहा?

भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि भारत के पास इससे निपटने के लिये पर्याप्त अनुभव और कौशल है. राठौड़ ने कहा ,‘‘ हम उसी पर नियंत्रण कर सकते हैं जो हमारे बस में है. यह चुनौतीपूर्ण विकेट है और हमें ऐसी ही आशा थी क्योंकि हमने यहां अभ्यास मैच खेला था.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमें इससे निपटने का तरीका तलाशना होगा. टीम में कौशल की कमी नहीं है और पर्याप्त अनुभव भी है. हमें कोई दिक्कत नहीं होगी.’’

भारतीय टीम प्रबंधन कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करने वाला लेकिन पिच को लेकर नाराजगी जाहिर है. सूत्र ने कहा ,‘‘ यह ताजा पिच है. इस पर घास है लेकिन बड़ी बड़ी दरारें भी हैं. इस तरह की पिच की पहले कुछ अभ्यास मैच होने चाहिये थे. यह टी20 की विकेट नहीं है और चारों पिचें ऐसी ही है.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ शुक्र है कि रोहित या ऋषभ पंत को गंभीर चोट नहीं लगी और वे ठीक हैं.’’ आयरलैंड के हैरी टेक्टर को जसप्रीत बुमराह की गेंद दस्तानों से होकर हेलमेट पर लगने के कारण कनकशन टेस्ट से गुजरना पड़ा.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, IND vs IRE Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का दमदार आगाज, आयरलैंड को हराया, रोहित ने खेली शानदार पारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

27 minutes ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

36 minutes ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

1 hour ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

2 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

2 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

2 hours ago