खेल

Rohit Shatma की टी20 इंटरनेशनल में होगी वापसी? ये है भारत-अफगानिस्तान घरेलू सीरीज का शेड्यूल

Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से ही इस फॉर्मेट से बाहर हैं. अब खबर है कि रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले घरेलू टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं. उनकी वापसी बतौर कप्तान होगी और अगर ऐसा होता है तो रहित इस फॉर्मेट में 14 महीने बाद कमबैक होगा.

रोहित शर्मा ने नवंबर 2022 के बाद से नहीं खेला है टी20 मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले घरेलू टी20 सीरीज में बतौर कप्तान इस फॉर्मेट में वापसी करेंगे. टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से इस सीरीज का आगाज करेगी. फिलहाल भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है. कयास लगाए जा रहे हैं कि साउथ अफ्रीका दौरा खत्म होने के बाद टीम की घोषणा कर दी जाएगी. रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से टी20 मैच नहीं खेले हैं.

हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव हैं चोटिल

रोहित शर्मा के टी20 में वापसी के कयास इसलिए भी जोर पकड़ रही है क्योंकि उनकी गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव ने टी20 में कप्तानी की थी, लेकिन अभी ये दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं. ऐसे में रोहित के वापसी की संभावना बहुत ज्यादा है. बता दें कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी. वहीं सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल हुए थे.

ये भी पढ़ें- Six Record: रोहित शर्मा को पीछे छोड़ ये बल्लेबाज बना ‘सिक्सर किंग’, एक साल में लगा दिया छक्कों का शतक

विराट कोहली भी लंबे समय से हैं बाहर

रोहित शर्मा के साथ ही साथ टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली भी एक साल से ज्यादा समय से टी20 क्रिकेट से बाहर हैं. विराट कोहली ने भी टी20 फॉर्मेट में अपना आखिरी मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.उस मैच में इंग्लैंड ने दस विकेट से हराकर भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 11 जनवरी से हो रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला 20 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. जबकि, तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा. सभी मैच शाम सात बजे से शुरू होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

36 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

57 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

57 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

2 hours ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago