रोहित शर्मा (सोर्स-X)
IND vs SA: वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेली. रोहित शर्मा पहले ही ओवर से प्रोटियाज गेंदबाजों को कुटना शुरु कर दिया. दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने पांच ओवर में बिना विकेट खोए 61 रन बना लिए. भारत के खिलाफ मैच से पहले साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का तोड़ किसी भी टीम के ओपनिंग करने वाले बल्लेबाजों के पास नहीं दिखा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में हिटमैन ने उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी करनी शुरु कर दी.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने आक्रामक बल्लेबाजी की. हिटमैन ने मात्र 24 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के और 6 चौके निकले. कगिसो रबाडा की ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा आउट हो गए. वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी टीम ने पहली बार अर्धशतकीय ओपनिंग साझेदारी की है. इससे पहले प्रोटियाज टीम के खिलाफ किसी भी टीम ने 30 रनों से ज्यादा की साझेदारी नहीं की थी.
बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया सात मैचों में जीत दर्ज कर 14 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. वहीं 6 मैचों में जीत दर्ज कर 12 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका दूसरी टीम है, जो सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है. भारत ने अभी तक अपना एक भी मैच नहीं गंवाया है. जबकि, साउथ अफ्रीका को एक मात्र मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है. ऐसे में आज साउथ अफ्रीका के सामने टारगेट को चेज करने की चुनौती होगी. भारत के पास पेट अटैक काफी खतरनाक है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के सामने लक्ष्य को चेज करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी इस समय काफी खतरनाक हो रही है. इसके साथ ही कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा स्पिन गेंदबाजी का भार संभाले हुए हैं. इस मैच में भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है. वहीं साउथ अफ्रीका एक बदलाव के साथ उतरी है.
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…