विराट कोहली (बाएं)- फोटो - @ICC
WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने दूसरे दिन पांच विकेट गंवाकर 151 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए 469 रन बनाए हैं. वहीं इसके जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और 100 रनों के अंदर ही भारतीय टीम अपने चार विकेट गंवा बैठी. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर भरत और आजिंक्य रहाणे नाबाद लौटे.
रोहित शर्मा 15 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने जबकि स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल की गिल्लियां बिखेर दीं और टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया. वहीं चेतेश्वर पुजारा (14) कैमरन ग्रीन का शिकार बने. जबकि विराट कोहली 14 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हुए. वहीं शानदार बल्लेबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा 48 रन बनाकर नेथन लायन की गेंद पर आउट हुए.
इससे पहले टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दूसरे दिन जबरदस्त कमबैक किया और कुल 142 रन देकर 7 ऑस्ट्रेलियाई विकेट निकाल लिए. भारतीय गेंदबाजी पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन बेहतर नजर आई और 500 के पार के बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया को रोक दिया. हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 469 का एक बड़ा और चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है. स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं और बाद में एलेक्स कैरी ने भी हाथ दिखाए.
पहले दिन केवल तीन विकेट लेने वाले भारत ने दूसरे दिन गुरूवार के खेल के पहले सत्र में चार विकेट लेकर जोरदार वापसी की, जिसमें सेंचुरियन ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के विकेट भी शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर लंच के समय 109 ओवर में 422/7 पहुंच गया. उन्होंने सुबह के सत्र में 95 रन बनाए. लंच के समय एलेक्स केरी और कप्तान पैट कमिंस क्रमश: 22 और 2 रन बनाकर नाबाद थे.
ये भी पढ़ें: WTC Final: 469 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, सिराज ने बरपाया कहर
दिन की शुरूआत मोहम्मद सिराज ने स्मिथ को लगातार दो हाफ-वॉली फेंकने के साथ की, जिन्होंने अपने 31वें टेस्ट शतक तक पहुंचने के लिए दोनों गेंदों पर चौके लगाए. इंग्लैंड में यह उनका सातवां शतक भी था और इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट के भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
दूसरी ओर, हेड मोहम्मद शमी की गेंद पर चार रन के लिए बैकफुट पर अपने ट्रेडमार्क कट के साथ टेस्ट में अपने चौथे 150 से अधिक के स्कोर पर पहुंच गए. जब सिराज और शमी ने उनकी ओर शॉर्ट गेंद फेंकी, तो हेड ने दो चौके आसानी से निकाल लिए.
-भारत एक्सप्रेस
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…