देश

“आपकी दादी ने अपनी बहू को रातों-रात घर से बाहर निकाल दिया, ‘मोहब्बत की दुकान’ के क्या मायने?” BJP सांसदों ने राहुल गांधी पर बोला हमला

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय अपने विदेशी दौरे पर हैं. वह अमेरिका में पत्रकारों के सवालों जवाब देते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मोहब्बत की दुकान खोलने का काफी बार जिक्र किया है. राहुल ने एक कार्यक्रम में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम नफरत फैलाने का है और हमारा काम मोहब्बत फैलाने का है. इसको लेकर बीजेपी की तरफ से जमकर पलटवार किया गया है.

बीजेपी के 3 सांसदों ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिख उन पर मोहब्बत की ‘दुकान को लेकर’ को लेकर निशाना साधा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, पूनम महाजन और प्रवेश साहिब सिंह ने कुल 9 पेज की उनको चिट्ठी लिखी है और कहा है कि, “यह सुनकर अच्छा लगता है कि आप मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं लेकिन आपने अमेरिका में अपनी मोहब्बत की दुकान से अपनी मातृभूमि और देश के लिए जी भरकर नफरत फैलाई है, खैर नफरत फैलाना आपके परिवार और आपकी पार्टी के लिए कोई नई बात नहीं”.

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh Election: ‘कमलनाथ यात्रा’ से कांग्रेस को मिलेगी कामयाबी! चुनाव के लिए पार्टी ने तैयार की खास रणनीति

‘इंदिरा गांधी का याद दिलाया किस्सा’

बीजेपी सांसदों ने चिट्ठी में लिखा है कि, “आपको भी शायद 28 मार्च, 1982 की वह तारीख याद हो. जब आपकी दादी इंदिरा गांधी ने अपनी छोटी बहू मेनका गांधी से इतनी मोहब्बत’ से पेश आई थीं कि रातों-रात उन्हें घर से निकाल दिया था. उस समय देशभर के तमाम अखबारों के मुख्य पृष्ठ पर एक ही तस्वीर थी. उस तस्वीर में प्रधानमंत्री निवास से आंखों में बेबसी के आंसू और मायूस चेहरे के साथ बेघर हो रहीं मेनका गांधी गोद में था नन्हा बेटा वरुण, जो उस वक्त तेज बुखार से तप रहा था. पत्रकार खुशवंत सिंह ने अपनी किताब ‘Truth, Love & a Little Malice’ में लिखा है, रात 11 बजे वरुण को मेनका के हवाले कर दिया गया. प्रधानमंत्री की गाड़ी को यह आदेश दिया गया कि मेनका जहां चाहें, उन्हें वहां छोड़ दिया जाए.

बीजेपी सांसदों ने चिट्ठी में आगे लिखा, “आपके लिए मोहब्बत के क्या मायने हैं, यह निजी रिश्तों में भी बखूबी उजागर हो रहा है. जब वरुण गांधी की शादी हुई थी तो न्यौता भेता गया था लेकिन आप उसमें शामिल नहीं हुए थे. आप ही नहीं, न आपकी मां और न आपकी बहन. जबकि  इंदिरा गांधी से मिले असहनीय अपमान के बावजूद प्रियंका गांधी की शादी में वरुण गांधी शामिल हुए थे.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

21 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

30 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago