देश

Madhya Pradesh Election: ‘कमलनाथ यात्रा’ से कांग्रेस को मिलेगी कामयाबी! चुनाव के लिए पार्टी ने तैयार की खास रणनीति

Madhya Pradesh Politics: कार्नटक में बीजेपी को बड़ी शिकस्त देने के बाद कांग्रेस आत्मविश्वास से भरी हुई है. पार्टी इस साल मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए फूक-फूक कर कदम रख रही है और नयी रणनीतियां बनाने पर काम कर रही है. वहीं इस साल मध्यप्रदेश में चुनाव के लिए कांग्रेस ने खास तैयारी शुरू कर दी है. चुनाव में बस अब पांच महीने का समय बचा हुआ है. इस कड़ी में कांग्रेस प्रदेश में कमलनाथ यात्रा निकालने जा रही है.

कांग्रेस ने पिछली बार यहां हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की दगाबाजी के बाद प्रदेश में सरकार में पलट गयी थी और बीजेपी ने यहां सरकार बना ली थी. वहीं पार्टी को अब फिर से उम्मीद है कि इस बार जनता उनको फिर से जीत का स्वाद चखा सकती है.

क्या होगा इस यात्रा का मकसद ?

जानकारी के मुताबिक, इस यात्रा का शुभारंभ 15 जून से होगा. पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यलय से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. कमलनाथ यात्रा में सबसे पहले पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश की जाएगी. यह यात्रा कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठा द्वारा निकाली जा रही है, इसके लिए बुधवार को कांग्रेस ने अहम बैठक भी बुलाई थी. कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव ने बताया कि, यात्रा का पहला चरण 12 दिन का होगा.

यह भी पढ़ें- रुबीना खान बनी रूबी अवस्थी, यूपी के इस जिले में मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के के साथ मंदिर में लिए सात फेरे

25 विधानसभाओं में घूमेगी यह यात्रा

दामोदर यादव के मुताबिक, इस यात्रा के पहले चरण में दस जिलों की 25 विधानसभाओं में 50 से ज्यादा आमसभाओं का आयोजन किया जाएगा. इस यात्रा में स्थानीय कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इस आमसभा में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि, “यात्रा के दौरान दतिया में 25 जून को एक विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया है. ये कमलनाथ यात्रा भोपाल से रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, छतरहपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी होकर दतिया पहुंचेगी”.

दतिया में विशाल जनसभा का ऐलान इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यहां कमलनाथ यात्रा का समापन होगा. कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष ने इसकी बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

7 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

8 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

8 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

8 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

8 hours ago