खेल

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल ने इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को जमकर कूटा, एक ओवर में ठोक डाले 24 रन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 191 रन ही बना सकी. भारतीय पारी की शुरुआत करने आए यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी शुरुआत की. यशस्वी पहले ही ओवर से कंगारू गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी. चौथे ओवर में यशस्वी जायसवाल ने गेंदबाज शॉन एबट की पिटाई कर दी और 24 रन ठोक डाले.

अलग ही अंदाज में दिखे यशस्वी

पारी की शुरुआत से ही यशस्वी जायसवाल अलग ही अंदाज में दिख रहे थे. उन्होंने आने के साथ कंगारू गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी. यशस्वी ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. फिफ्टी में से 44 रन जायसवाल ने बाउंड्री के जरिए जुटाए. भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान चौथा ओवर फेंकने के लिए शॉन एबट आए. उनकी ओवर में यशस्वी ने बाउंड्री की बरसात कर दी. उनकी ओवर के पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर जायसवाल ने लगातार चौके लगाए. वहीं चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ दिए. इस तरह से उन्होंने पांच गेंदों में 24 रन बना डाले. यशस्वी ने 25 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया, सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त

जायसवाल ने तोड़ा रोहित शर्मा और केएल राहुल का रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने 25 गेंदों में 53 रन की पारी के दम पर टी20 में पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है. जिन्होंने 50-50 रन बनाए थे. टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर यशस्वी जायसवाल का नाम दर्ज हो गया है. वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा और तीसरे स्थान पर केएल राहुल का नाम दर्ज है. दोनों के नाम पावरप्ले में 50-50 रन दर्ज है. वहीं चौथे स्थान पर शिखर धवन का नाम दर्ज है. उन्होंने साल 2016 में 48 रन बनाए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago