Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या प्रोटीन के लिए सांप खा रहे हैं लोग? जाने क्यों बढ़ी डिमांड

शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है. प्रोटीन बॉडी को मजबूत बनाता है.

Snake

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Snake For Protein: प्रोटीन के लिए साग-सब्जी और मांसाहारी खाना खाते तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपने सुना है कि प्रोटीन के लिए लोग सांप भी खाने लगे हैं? भले ही आपको सुनने में ये अजीब लगे लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल खबर में दावा किया गया है कि दुनिया के कई देशों में सांप को खाने का चलन काफी बढ़ रहा है और इसकी वजह प्रोटीन को बताया जा रहा है.

ये तो सभी जानते हैं कि शरीर के लिए प्रोटीन बहुत ही जरूरी होता है. इससे शरीर हष्ट-पुष्ट और मजबूत बनता है. प्रतिदिन के जीवन में प्रोटीन खाने का एक अहम हिस्सा होता है. सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक, एक शोध में पाया गया है कि सांप का मीट में चिकन के बराबर ही प्रोटीन होता है. इसी के साथ ही इसमें सैचुरेटेड फैट बेहद कम होता है. इसको खाने वालों का दावा है कि इसका स्वाद भी पकाने के बाद काफी अच्छा लगता है. यही वजह है कि कई देशों में इसकी डिमांड काफी बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें-दूसरे ग्रह पर सूर्योदय और सूर्यास्त की जांच कर रहे हैं अंतरिक्ष वैज्ञानिक, नासा के टेलिस्कोप की ली जा रही है मदद; जानें क्या पता चला

प्रोटीन के बहुत सारे स्रोत होते हैं. इसमें वेज भी है नॉनवेज भी शामिल है. अंडा प्रोटीन का एक बेहद अच्छा स्रोत होता है. तो दूसरी ओर जो लोग बॉडी बिल्डिंग का काम करते हैं या जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं. जिम ट्रेनर भी उन्हें प्रोटीन का सेवन अधिक करने के लिए कहते हैं. तो वहीं मीट भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन मुहैया करवाती है. नॉनवेज में प्रोटीन के लिए लोग चिकन और मटन का अलग-अलग तरह से सेवन करते हैं. हालांकि अब प्रोटीन के लिए लोगों ने सांप का सेवन भी करना शुरू कर दिया है. हालांकि भारत में इस तरह की घटना देखने को न मिले लेकिन दुनिया के तमाम हिस्से हैं, जहां पर प्रोटीन के लिए लोग सांप को खाने में शामिल कर रहे हैं और दुनिया के तमाम हिस्सों में पिछले कुछ सालों में इसकी मांग भी बढ़ती दिखाई दे रही है.

इन देशों में बढ़ी डिमांड

वियतनाम और थाईलैंड में स्नैक फॉर्म बड़ी संख्या में संचालित हो रहे हैं. स्नैक सूप के अलावा प्रोटीन के लिए सांप को लोग पका कर खा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital