ट्रेंडिंग

Indian Railway: क्या अपने यूजर आईडी से दूसरे सरनेम वाले का टिकट बुक कराने पर हो सकती है सजा? जानें क्या कहता है IRCTC

Indian Railway: ये तो सभी जानते हैं कि रेलवे में अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम हो गया है. जबसे ये सुविधा हुई है लोगों के लिए टिकट बुकिंग करना भी आसान हो गया है. इससे ये होता है कि लोग अपने साथ-साथ दोस्तों और रिश्तेदारों के भी टिकट अपनी ही IRCTC आईडी से कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने अकाउंट से दूसरों का टिकट बुक करने पर आपको किसी प्रकार की सजा हो सकती है? फिलहाल इसको लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस तरह के सवाल का जवाब IRCTC ने खुद दिया है और लोगों का भ्रम भी दूर किया है.

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ये बात लगातार सामने आ रही है कि अगर आप अपने IRCTC अकाउंट से दूसरों का टिकट बुक करते हैं तो आपको जेल की सजा हो सकती है. इस अफवाह के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लोगों ने चिंता जताई है. अक्सर होता है कि कई लोग टिकट बुक नहीं कर पाते हैं तो या तो कैफे जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कराते हैं या फिर अपने किसी नाते-रिश्तेदार से कह देते हैं तो वो अपनी आईडी पर टिकट बुक कर देता है लेकिन इस अफवाह के सामने आने के बाद लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-Kenya Violence: केन्या में जबरदस्त हिंसा, 5 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल; भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

IRCTC ने कही है ये बात

हालांकि इस अफवाह को आईआरसीटीसी ने भ्रामक और निराधार बताते हुए खंडन किया है और कहा है कि अलग सरनेम के चलते ई-टिकट की बुकिंग करने पर कोई बंदिश नहीं लगी है. फिलहाल इस तरह की खबरों से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. आईआरसीटीसी ने कहा कि उसके साइट पर टिकट की बुकिंग रेलवे बोर्ड के गाइडलाइंस के तहत की जाती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, सोशल मीडिया में जो न्यूज सर्कुलेशन में है कि दूसरे सरनेम पर टिकट बुकिंग पर बंदिशें लगा दी गई है ये पूरी तरह गलत और भ्रामक है.

ये काम करना है अपराध

आईआरसीटीसी ने लोगों को चेताया है और कहा कि अगर आप पर्सनल यूजर आईडी से किसी का टिकट बुक करते हैं तो उसे कमर्शियल तौर पर बेच नहीं सकते. ऐसा करना अपराध है. ऐसा करने वालों के खिलाफ रेलवे एक्ट, 1989 के सेक्शन 143 के तहत सख्त कार्रवाई करने का भी प्रावधान किया गया है.

बुक कर सकते हैं दूसरों का टिकट

आईआरसीटीसी के साथ ही भारतीय रेल के प्रवक्ता ने भी वायरल इस अफवाह को भ्रामक बताया है. आईआरसीटीसी ने कहा है कि अपनी यूजर आई डी से कोई भी व्यक्ति अपने दोस्त, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के लिए टिकट बुक कर सकता है. हर महीने एक यूजर 12 टिकट की बुकिंग कर सकता है. अगर आधार से यूजर अपनी पहचान के सत्यापन साबित करता है तो वो 24 टिकट हर महीने बुक कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

25 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

40 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

59 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago