उत्तर प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष बनने पर ओम बिरला को सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुएगी संसद की गरिमा

भाजपा सांसद ओम बिरला बुधवार को लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बन गए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोबारा अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी. मुख्यमंत्री योगी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि “जनप्रिय, मृदुभाषी राजनेता श्री ओम बिरला जी को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर हृदयतल से बधाई!”

सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, पूर्ण विश्वास है कि आपके यशस्वी नेतृत्व में भारतीय लोकतंत्र के मंदिर ‘संसद’ की गरिमा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी. आपके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं!

दोबारा बने लोकसभा अध्यक्ष

गौरतलब है कि ओम बिरला राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. एनडीए की तरफ से मंगलवार को उन्हें लोकसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया था, बुधवार को ध्वनिमत से वे अध्यक्ष चुन लिए गए.

दूसरी बार अध्यक्ष बनने वाले चौथे सांसद

भाजपा नेता ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले नेता बलराम जाखड़, जीएम बालयोगी और पीए संगमा की सूची में शामिल हो गए हैं. इससे पहले परंपरा के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी और और विपक्ष के नेता राहुल गांधी उन्हें चेयर तक लेकर गए. बिरला के चेयर संभालने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी.

यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने 20 IAS और 8 IPS अफसरों का किया तबादला, कई जिलों के डीएम और कप्तान बदले, देखें लिस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ये सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैं. आपको और इस पूरे सदन को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूं. अमृतकाल के इस महत्वपूर्ण कालखंड में दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष के रूप में एक बहुत बड़ा दायित्व आपको मिला है. हम सबको विश्वास है कि आप आने वाले 5 साल हम सब का मार्गदर्शन करेंगे और देश की आशाओं-अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए ये सदन जो दायित्व निभाएगा, उसमें आपकी बहुत बड़ी भूमिका रहेगी. 18वीं लोकसभा में स्पीकर का कार्यभार दूसरी बार आपने संभाला है, ये अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बनते हुए हम देख रहे हैं. बलराम जाखड़ ऐसे पहले अध्यक्ष थे, जिन्हें 5 साल का कार्यकाल पूरा करके, फिर दोबारा स्पीकर बनने का अवसर मिला था. उनके बाद आप हैं, जिन्हें 5 साल पूर्ण करने के बाद दोबारा इस पद पर आसीन होने का अवसर मिला है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

38 seconds ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

18 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago