x पर ट्रेंड हुआ Bharat
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मंगलवार को एक नया रिकॉर्ड बन गया. दुनिया में सबसे ज्यादा बार Bharat कीवर्ड को सर्च किया गया है. अब तक एक्स पर 4 लाख 74 हजार बार लोगों ने इस कीवर्ड को अपनी पोस्ट में इस्तेमाल किया है. वहीं दूसरे नंबर पर बेयॉन्से कीवर्ड को सर्च किया जा रहा है. इसे 3 लाख 50 हजार बार लोगों ने एक्स पर सर्च किया है.
बता दें कि भारत और इंडिया शब्द को लेकर हिंदुस्तान में बहस छिड़ी हुई है. जिसके बाद अब ये बहस सोशल मीडिया पर भी हो रही है. दरअसल, दिल्ली में 7-8 सिंतबर को जी-20 समिट का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत राष्ट्रपति भवन की तरफ से दिग्गज हस्तियों को डिनर के लिए निमंत्रण भेजा गया है. जिसपर लिखा हुआ है ‘ प्रेसीडेंट ऑफ भारत’. जिसको लेकर सारा विवाद शुरू हुआ है. विपक्ष का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार इंडिया नाम को हटाने की तैयारी कर रही है. इसलिए निमंत्रण पत्र पर इंडिया की जगह भारत लिखा गया है.
ये भी पढ़ें- Swara Bhaskar: ‘वादा करती हूं, दोबारा ऐसा नहीं करूंगी…’ प्रेग्नेंट स्वरा भास्कर को सता रही है पति की याद
भारत: 474k
बेयॉन्से: 350k
अनुच्छेद 1: 284k
प्रादामोड: 253 कि
शिक्षक दिवस: 165k
कार्डी: 116k
पुइगडेमोंट: 110k
क्लेम्सन: 100k
ड्यूक: 83k
डब्लूडब्लूई रॉ: 81k
वहीं इस बहस में देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी शामिल हो गए हैं. महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और फिल्म अभिनेता जैफी श्रॉफ ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है. वहीं इस नाम को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…
देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…
अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…
तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…