Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

India Vs Bharat Dispute: X पर सबसे ज्यादा बार इस्तेमाल किया गया Bharat कीवर्ड, बहस में शामिल हुईं देश की कई दिग्गज हस्तियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मंगलवार को एक नया रिकॉर्ड बन गया. दुनिया में सबसे ज्यादा बार Bharat कीवर्ड को सर्च किया गया है.

x पर ट्रेंड हुआ Bharat

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मंगलवार को एक नया रिकॉर्ड बन गया. दुनिया में सबसे ज्यादा बार Bharat कीवर्ड को सर्च किया गया है. अब तक एक्स पर 4 लाख 74 हजार बार लोगों ने इस कीवर्ड को अपनी पोस्ट में इस्तेमाल किया है. वहीं दूसरे नंबर पर बेयॉन्से कीवर्ड को सर्च किया जा रहा है. इसे 3 लाख 50 हजार बार लोगों ने एक्स पर सर्च किया है.

X पर करीब 4 लाख 74 हजार बार किया गया इस्तेमाल

बता दें कि भारत और इंडिया शब्द को लेकर हिंदुस्तान में बहस छिड़ी हुई है. जिसके बाद अब ये बहस सोशल मीडिया पर भी हो रही है. दरअसल, दिल्ली में 7-8 सिंतबर को जी-20 समिट का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत राष्ट्रपति भवन की तरफ से दिग्गज हस्तियों को डिनर के लिए निमंत्रण भेजा गया है. जिसपर लिखा हुआ है ‘ प्रेसीडेंट ऑफ भारत’. जिसको लेकर सारा विवाद शुरू हुआ है. विपक्ष का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार इंडिया नाम को हटाने की तैयारी कर रही है. इसलिए निमंत्रण पत्र पर इंडिया की जगह भारत लिखा गया है.

ये भी पढ़ें- Swara Bhaskar: ‘वादा करती हूं, दोबारा ऐसा नहीं करूंगी…’ प्रेग्नेंट स्वरा भास्कर को सता रही है पति की याद

यह हैं सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले कीवर्ड

भारत: 474k
बेयॉन्से: 350k
अनुच्छेद 1: 284k
प्रादामोड: 253 कि
शिक्षक दिवस: 165k
कार्डी: 116k
पुइगडेमोंट: 110k
क्लेम्सन: 100k
ड्यूक: 83k
डब्लूडब्लूई रॉ: 81k

Bharat-INDIA की बहस में तमाम हस्तियां शामिल

वहीं इस बहस में देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी शामिल हो गए हैं. महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और फिल्म अभिनेता जैफी श्रॉफ ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है. वहीं इस नाम को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest