खेल

Australia World Cup Team: ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम, मानर्स लाबुशेन का सपना हुआ चकनाचूर

Australia World Cup 2023 Team: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को चोट के बावजूद शामिल किया गया है. वहीं ऑलराउंडर सीन एबोट भी वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा होंगे. हालांकि मार्नस लाबुशेन को टीम में जगह नहीं मिली है.

पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ एशेज सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. उन्हें कलाई में चोट लगी थी. जबकि स्टार्क और मैक्सवेल ग्रोइन और टखने की चोट से परेशान हैं. इस टीम में एडम जाम्पा और एश्टोन एगर के रूप में दो स्पिनरों को जगह मिली है जबकि जोश इंगलिस बैकअप विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए गए हैं. टीम में 28 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा ,‘‘ये सभी जल्दी ही फिट हो जायेंगे और भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में उनके चयन की उम्मीद है. विश्व कप की फाइनल टीम के ऐलान से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका में आठ वनडे मैच खेलने है.’’

ये भी पढ़ें: ‘टीम इंडिया नहीं, जर्सी पर लिखा हो टीम भारत’, INDIA नाम पर मचे घमासान के बीच वीरेंद्र सहवाग की BCCI से स्पेशल अपील

वर्ल्ड कप से पहले खेलनी है वनडे सीरीज

ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका में पांच वनडे मैचों की श्रृंखला और भारत में तीन वनडे खेलने हैं. विश्व कप से पहले उसे नीदरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं. विश्व कप में उसे आठ अक्टूबर को चेन्नई में भारत के खिलाफ पहला मैच खेलना है. इसके पहले मंगलवार को बीसीसीआई ने भी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड कप खेलेगी जबकि हार्दिक पंड्या उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. केएल राहुल को वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिली है जबकि संजू सैमसन चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने में कामयाब नहीं हो पाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कारी, कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, जोश हेजलवुड, सीन एबोट, एश्टोन एगर, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

15 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

32 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

52 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago