5G Network in India: सुपरफास्ट इंटरनेट के अगले जेनरेशन के लिए भारत में पिछले साल 5जी की शुरुआत की गई थी और भारतीय टेलीकॉम कंपनियों को 5जी नेटवर्क के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है. भारत के सभी मुख्य शहरों से लेकर अलग -अलग इलाकों में बेहतरीन 5जी नेटवर्क मिल रहा है. इसके चलते ही भारत मे 5जी स्मार्टफोन की बिक्री में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. इस बीच यह सामने आया है कि 5जी नेटवर्क के विस्तार के मामले में भारत ने यूरोप को भी भी पीछे छोड़ दिया है.
5जी नेटवर्क को लेकर एरिक्सन में रणनीति और कॉर्पोरेट मामलों के उपाध्यक्ष इवान रेजॉन ने मई 2022 और अगस्त 2023 के बीच 5जी स्टैंडअलोन की अचीवमेंट शेयर की है. इसमें सामने आया है कि कैसे मई 2022 की तुलना में 5जी का अगस्त 2023 में विस्तार हुआ है, जो पहले की तुलना में काफी उल्लेखनीय रहा है.
यह भी पढ़ें-DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने बढ़ाया 4 प्रतिशत DA
भारत के 5जी नेटवर्क को लेकर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियां अब तक देश में 5जी की प्रगति संतुष्ट हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है. कंपनी के मुख्य अधिकारी ने कहा कि प्रगति तेजी से हुई है लेकिन इसके साथ ही कंपनियों ने उद्योग, समाज और सार्वजनिक सेवाओं में भारत के डिजिटल परिवर्तन का समर्थन करना जारी रखने का ऐलान किया है.
यह भी पढ़ें-Elon Musk ने X पर बंद की मुफ्त सर्विस, अब सभी यूजर्स को देना होगा पैसा
बता दें कि 5जी के विस्तार के बीच ही भारत में 6जी के लिए भी काम शुरू हो गया है. इसको लेकर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी की6जी लैब का उद्घाटन किया था. इसका मकसद मुख्य तौर पर सुपरफास्ट नेटवर्क की क्रांति को अधिक ताकत देना है. बता दें कि भारत में 5जी नेटवर्क के जरिए इंटरनेट की अहम क्रांति देखने को मली है. इसकी वजह है कि 4जी के दावे के विपरीत लोगों को इंटरनेट की ज्यादा स्पीड देखने को नहीं मिली थी लेकिन 5जी के साथ ऐसा नहीं. 5जी नेटवर्क पर लोगों को दावे के मुताबिक ही 1जीबीपीएस के करीब की स्पीड देखने को मिल रही है, जो कि डिजिटाइजेशन के लिहाज से बेहतरीन है.
-भारत एक्सप्रेस
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…