रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
स्टेडियम में फैन ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के लगाए नारे
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में 20 अक्टूबर को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 18वां मैच खेला गया. मुकाबले में तो खैर में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान 62 रनों से हरा दिया. हालांकि मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे फैंस के बीच एक ऐसा बाकया हो गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा. दरअसल यहां एक पाकिस्तानी फैन ने मैच के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. इसके बाद से जमकर बवाल हो रहा है. लोग इस पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं. आपको जानकारी दें कि बात सिर्फ पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने की नहीं थी, बल्कि बात तो तब शुरू हई जब एक पुलिसकर्मी ने उसे ऐसा करने से रोक दिया.
बता दें कि मैच के समय पाकिस्तानी फैन अपनी टीम को चेयर रहा था. इसी समय उसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया. फैन के ऐसा करने पर वहां मौजूद उसे एक पुलिसकर्मी ने रोकते हुए सख्त हिदायत दे डाली.
फैन का पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो भी सामने आया है. जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. भारतीय फैंस भी इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. कुछ इसमें पुलिसवाले को गलत बता रहे हैं तो कुछ उस पुलिसकर्मी का सपोर्ट कर रहे हैं. वीडियो में साफ पाक फैन और पुलिसकर्मी की बातचीत भी सुनाई दे रही है. फैन जब अपनी टीम को चेयर करते हुए नारेबाजी करता है तो पुलिसकर्मी उसको टोक देता है. इस दौरान वह शख्स उससे अपनी टीम को चेयर करने की कहता है, लेकिन पुलिसकर्मी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से मना कर देता है. इसके बाद वह शख्स उस पुलिसकर्मी का वीडियो बनाने लग जाता है.
वहीं एक पाकिस्तानी फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस गलत बताया है. उसने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह देखना हैरान और परेशान करने वाला है कि लोगों को खेल में “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाने से रोका जा रहा है. यह पूरी तरह से खेल के विरुद्ध है!
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…