होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अभिनेता शाहरुख खान (फोटो)
AskSRK: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान'(Pathaan) को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं.
दरअसल फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. शाहरुख खान इन दिनों पठान की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं, वहीं अब हाल ही में एक्टर एक बार फिर ट्विटर पर #AskSRK सेशन के जरिए फैंस के मजेदार सवालों के जवाब देते हुए भी नजर आए. इसके अलावा शाहरुख खान ने फिल्म की कमाई के बारे में भी बताया.
आस्कएसआरके सेशन के दौरान एक शख्स ने शाहरुख खान से सवाल किया कि फिल्म का रियल कलेक्शन क्या है? इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा कि, ‘5000 करोड़ प्यार 3000 करोड़ तारीफें 3250 करोड़ हग्स… 2 बिलियन मुस्कुराहटें और अभी गिनती चल ही रही है। तेरा अकाउंटेंट क्या बता रहा है?’
बता दें कि एक यूजर ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन पूछा. इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया कि ‘भाई की पिक्चर है, देखना तो लाजमी है.’
इसके अलावा एक और यूजर ने शाहरुख खान से पूछा कि ‘आप इसी तरह हीरो का रोल ही करोगे या कभी फिल्म में हीरो और हीरोइन के पिता बनने का भी प्लान है?’ इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा कि ‘तुम बाप बनो…मैं हीरो ही ठीक हूं.’ एक यूजर ने उनसे कहा कि वो ‘डंकी’ के बाद फिर से एक्शन फिल्में ही करेंगे तो शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा कि ‘हां यार, लेकिन पेनकिलर बहुत खाने पड़ते हैं.’
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…