यूटिलिटी

Bharat Gaurav Train: फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं के साथ 30 अप्रैल से दौड़ेगी भारत गौरव ट्रेन, कराएगी धार्मिक स्थलों के दर्शन, टिकट की बुकिंग शुरू

Bharat Gaurav Train: फाइव स्टार होटलों जैसी सुविधाओं के साथ 30 अप्रैल के भारत गौरव ट्रेन चलने वाली है. इसके लिए टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई है. लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) कोच वाली इस सुविधा संपन्न ट्रेन में वातानुकूलित (एसी) और शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे. कोचों के बाहर भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी और अंदर पूजा घर की सुविधा भी मिलेगी. 30 अप्रैल से चलने वाली यह ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर की पहली निजी क्षेत्र की ट्रेन है और यह गोरखपुर से ही चलेगी व ये ट्रेन दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी.

आईआरसीटीसी को दी गई जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक, भारत गौरव ट्रेन को संचालित करने की जिम्मेदारी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) को दी गई है. यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा. आईआरसीटीसी के परिचारक ही धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएंगे और होटलों व धर्मशालाओं में ठहराने का बंदोबस्त भी करेंगे. सड़क मार्ग से यात्रा कराने तथा खान-पान सहित सभी सुविधाओं की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी आईआरसीटीसी को ही दी गई है.

इन धार्मिक स्थलों के कराएगी यात्रा

भारत गौरव ट्रेन से यात्रा करने के लिए 10 रात और 11 दिन का टूर पैकेज तैयार किया गया है. यात्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै) का दर्शन और कन्याकुमारी के स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे. ट्रेन में गोरखपुर के अलावा बस्ती, गोंडा, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, ऊंचाहार, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर उतरने एवं चढ़ने की सुविधा भी दी जाएगी.

मासिक किस्त पर शुरू हुई टिकटों की बुकिंग

दक्षिण भारत का भ्रमण करने वालों को पैकेज की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. एसी सेकेंड 49, एसी थर्ड के 70 एवं स्लीपर के 648 बर्थ सहित कुल 767 बर्थ के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. इच्छुक यात्री एकमुश्त और मासिक किस्त पर भी लखनऊ गोमतीनगर स्थित कार्यालय या आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर आनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. एसी टू में प्रति व्यक्ति 47033 रुपये, एसी थर्ड में प्रति व्यक्ति यात्रा पर 35408 रुपये तथा स्लीपर में प्रति व्यक्ति यात्रा पर 21010 रुपये किराया निर्धारित किया गया है. इसी के साथ पांच से 11 साल के बच्चों के किराये में रियायत दी गई है. यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होकर 10 मई को समाप्त होगी.

ये भी पढ़ें- Covid-19 In UP: यूपी में बढ़ रहे कोरोना के मरीज, सीएम योगी ने अधिकारियों को किया अलर्ट, अस्पतालों और वेंटिलेटर के लिए दिए महत्वपूर्ण आदेश

देखें क्या बोले जिम्मेदार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने भारत गौरव ट्रेन को लेकर मीडिया को बताया कि, “भारत सरकार की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं ‘देखो अपना देश’ योजना के अंतर्गत भारत गौरव ट्रेनें चलाई जा रही हैं. भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेल की टूरिस्ट सर्किट ट्रेनें हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिकता और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं और यात्रियों को पूरी सुविधा देती है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

2 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

2 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

3 hours ago