यूटिलिटी

UP News: यूपी वालों को लग सकता है महंगी बिजली का ‘करंट’, 21 अप्रैल को आयोग करेगा सुनवाई

UP News: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली 18 प्रतिशत से ज्यादा महंगी हो सकती है. इसको लेकर 21 अप्रैल को लखनऊ में विद्युत नियामक आयोग सुनवाई करेगा. अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा. जहां एक ओर तेज गर्मी शुरू हो गई है और बिजली की खपत बढ़ गई है. वहीं इस खबर के सामने आने के बाद आम जनता की चिंता भी बढ़ गई है. औद्योगिक इकाईयों पर भी इसका असर हो सकता है. अगर बिजली महंगी होती है तो इसका असर हर चीज पर पड़ेगा और महंगाई बढ़ेगी.

सूत्रों के मुताबिक, बिजली कंपनियों ने बिजली की मौजूदा दरों में औसतन 15.85 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की है. घरेलू बिजली की दरों में ही सर्वाधिक 18.59 प्रतिशत का इजाफा होने की सम्भावना जताई जा रही है. बिजली कंपनियों ने विभिन्न श्रेणियों के लिए जो दर प्रस्तावित की है उस पर इन दिनों विद्युत नियामक आयोग सुनवाई कर रहा है.

बता दें कि 10 अप्रैल को वाराणसी में इस सम्बंध में सुनवाई हुई है और अब आयोग 21 अप्रैल को लखनऊ में बिजली दर पर सुनवाई करने जा रहा है. बिजली कंपनियों ने ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं (बीपीएल के अलावा) के 100 यूनिट तक 3.35 रुपये प्रति यूनिट की दर को 4.35 रुपये प्रस्तावित किए हैं. जानकारी सामने आ रही है कि, घरेलू की दर 18.59 प्रतिशत, निजी व सरकारी संस्थान की दर में 17.62, अस्थाई कनेक्शन की दर में 18.90, भारी उद्योग में 16.25, लिफ्ट इरिगेशन की दर में 16.26 तथा वाणिज्यिक श्रेणी की दर में 11.55 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है.

ये भी पढ़ें- Deepak Boxer: कौन है महफूज खान उर्फ ​​भूरा दलाल ? जिसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी दीपक बॉक्सर का बनवाया फर्जी पासपोर्ट, कानून समझने के लिए LLB की थी पढ़ाई

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी नहीं होनी चाहिए

सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित दरों को बहुत अधिक बताते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा है कि, उपभोक्ताओं का ही बिजली कंपनियों पर 25,133 करोड़ रुपये निकल रहा है, इसलिए दरों में बढ़ोत्तरी होनी ही नहीं चाहिए. दरें बढ़ाने का परिषद विरोध करेगा. फिलहाल देखना ये है कि 21 को क्या फैसला आता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago