Bharat Express DD Free Dish

MahaKumbh 2025: अमृत स्नान से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, 36 ट्रेनें रद्द… कहीं आपकी ट्रेन तो नहीं कैंसिल? देखें पूरी लिस्ट

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुंभ में उमड़ने वाली श्रद्धालु भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने यह बड़ा फैसला लिया है.

Mahakumbh train Cancel

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अब तक करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं. अब महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 25 से 28 फरवरी तक कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों में रेगुलर ट्रेनें और कुंभ स्पेशल ट्रेनें दोनों शामिल हैं.

अगर आप भी इन दिनों ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

रद्द की गई कुंभ स्पेशल ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 03680 – कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल (25 फरवरी)
  • ट्रेन नंबर 03064 – टुंडला-हावड़ा स्पेशल (24 फरवरी)
  • ट्रेन नंबर 03021 – हावड़ा-टुंडला स्पेशल (26 फरवरी)
  • ट्रेन नंबर 03025 – हावड़ा-टुंडला स्पेशल (28 फरवरी)
  • ट्रेन नंबर 08425 – भुवनेश्वर-टुंडला स्पेशल (26 फरवरी)
  • ट्रेन नंबर 08426 – टुंडला-भुवनेश्वर स्पेशल (28 फरवरी)

रद्द की गई रेगुलर ट्रेनें

  • नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12802) – 24 से 27 फरवरी
  • जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12308) – 24 से 27 फरवरी
  • बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस (22308) – 24 से 27 फरवरी
  • कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस (12312) – 24 से 27 फरवरी
  • जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस (18310) – 24 से 27 फरवरी
  • जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस (18102) – 24 से 27 फरवरी
  • आनंदविहार-हल्दिया एक्सप्रेस (12444) – 25 फरवरी
  • आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस (12320) – 27 फरवरी
  • आनंदविहार-हटिया स्वर्णजयंती एक्सप्रेस (12874) – 25 और 26 फरवरी
  • आनंदविहार-पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस (12816) – 26 और 27 फरवरी
  • इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस (22911) – 25 और 27 फरवरी
  • ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (12176) – 25 से 28 फरवरी
  • आगरा कैंट-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (20976) – 25 से 28 फरवरी
  • मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (12178) – 25 से 28 फरवरी
  • आनंदविहार-भुवनेश्वर ओडिशा संपर्कक्रांति एक्सप्रेस (12820) – 25 और 28 फरवरी
  • बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस (12324) – 26 फरवरी
  • आनंदविहार-रांची संपर्कक्रांति एक्सप्रेस (12826) – 26 फरवरी
  • नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस (12282) – 27 फरवरी
  • बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस (12495) – 27 फरवरी
  • आनंदविहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस (22858) – 25 फरवरी
  • भावनगर-आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस (12941) – 25 फरवरी
  • रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (18609) – 26 फरवरी

इसे भी पढ़ें- Sarkari Naukri: GAIL में सरकारी पदों पर निकली बंपर नौकरियां, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी, SC-ST वालों को मिलेगी ये बड़ी छूट


रद्द की गई आसनसोल और धनबाद मंडल की ट्रेनें

  • कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल (01904) – 26 फरवरी
  • नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12274) – 25 फरवरी
  • आनंदविहार-मधुपुर एक्सप्रेस (12236) – 26 फरवरी
  • मुंबई-आसनसोल एक्सप्रेस (12362) – 26 फरवरी
  • टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस (15076) – 25 फरवरी
  • टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस (15074) – 26 फरवरी
  • शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस (15075) – 26 फरवरी
  • सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस (15073) – 27 फरवरी

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे पूछताछ नंबर पर जांच लें. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी कर सकता है, जिसकी जानकारी समय-समय पर जारी की जाएगी.

महाकुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं को सलाह

  • रेलवे स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए समय से पहले पहुंचें.
  • टिकट की स्थिति और ट्रेन की जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन या ऐप का उपयोग करें.
  • किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक यात्रा योजना बनाएं.

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुंभ में उमड़ने वाली श्रद्धालु भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने यह बड़ा फैसला लिया है. ऐसे में यदि आप प्रयागराज की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इस सूची के अनुसार अपनी यात्रा की रणनीति बनाएं.


इसे भी पढ़ें- इस राज्य के बुजुर्गों को मिलती है सबसे ज्यादा पेंशन, जानें क्या है आवेदन का सही तरीका?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read