लाइफस्टाइल

हर दिन मोबाईल पर घंटों समय बिताने से पास की नजर हो सकती है कमजोर, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Digital Screen Time: यदि आपको मोबाइल पर चिपके रहने की आदत है तो सतर्क हो जाएं क्योंकि हाल ही में एक रिसर्च में दावा किया गया है कि 1 घंटे की डिजिटल स्क्रीन पर चिपके रहने की आदत है तो इससे मायोपिया की बीमारी हो जाएगी. मायोपिया आंखों की गंभीर बीमारी है जिसमें नजदीक की चीजें दिखाई नहीं देती. अगर आप अखबार पढ़ रहे हैं तो आपको आंखों से बिना चश्मे के पढ़ना मुश्किल हो जाएगा. जामा ओपन नेटवर्क में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक यदि आप रोज एक घंटे डिजिटल स्क्रीन पर अपना समय बिताते हैं तो और इस समय में धीरे-धीरे वृद्धि करते हैं तो इससे आंखों में मायोपिया बीमारी का जोखिम 21 प्रतिशत तक अधिक हो जाएगा.

साढ़े तीन लाख लोगों पर अध्ययन

हाल ही में एक स्टडी में चौंकाने वाला खुलाया हुआ है, जिससे पता चलता है कि रोजाना 1 घंटे से कम समय तक संपर्क में रहने पर कोई खतरा नहीं है. लेकिन, 4 घंटे तक संपर्क बढ़ने पर खतरा बढ़ जाता है.” शोधकर्ताओं ने कहा, “ये निष्कर्ष चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को मायोपिया के जोखिम के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं.”डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते उपयोग के कारण निकट दृष्टि दोष के मामलों में वृद्धि हुई है. टीम ने 45 जांचों से प्राप्त आंकड़ों की समीक्षा की, जिसमें बच्चों से लेकर युवा वयस्कों तक 3.35 लाख से अधिक प्रतिभागियों में स्क्रीन समय और निकट दृष्टि दोष के बीच संबंध को देखा गया.

1-4 घंटे तक स्क्रीन पर समय बिताने से बढ़ सकता है जोखिम

शोधकर्ताओं ने कहा कि 1-4 घंटे तक स्क्रीन पर समय बिताने से जोखिम काफी बढ़ जाता है और फिर धीरे-धीरे बढ़ता जाता है. हालांकि, 1 घंटे से कम समय तक संपर्क में रहने से कोई संबंध नहीं पाया गया, जो संभावित सुरक्षा सीमा का सुझाव देता है. लेखकों का कहना है कि ये निष्कर्ष “मायोपिया महामारी” से निपटने वाले चिकित्सकों को मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में बार-बार हो रहे हैं बीमार, आज से करें सिर्फ ये 3 काम, इन छोटे उपायों से आप पूरी तरह रहेंगे फिट

कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है

हाल ही में, भारत में विशेषज्ञों ने बात की कि तकनीक और मोबाइल जैसे गैजेट्स, छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों के लिए परीक्षा के समय बड़ी समस्या बन गए हैं. ज़्यादा देर तक स्क्रीन देखने से दिमाग की सोचने-समझने की शक्ति पर असर पड़ता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ध्यान कम हो जाता है और लंबे समय तक स्क्रीन देखते हुए अक्सर लोग बिस्तर या सोफे पर गलत तरीके से बैठे रहते हैं. इससे विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें मोटापा, शरीर में दर्द, रीढ़ की हड्डी की समस्याएं और पीठ दर्द भी शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

18 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago