यूटिलिटी

क्या रेलवे की इस खास सुविधा के बारे में जानते हैं आप? कुछ स्टेप्स में ऐसे कर सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव

Delhi: लंबी दूरी की यात्राओं के लिए ट्रेन का सफर काफी आरामदायक माना जाता है. यही कारण है कि ट्रेनों के टिकट महीनों पहले बुक हो जाते हैं. इसके बावजूद भी उनमें भीड़ देखी जाती है. ट्रेन से यात्रा सहूलियतों भरा होता है. यात्रा से पहले कई बार ऐसा होता है कि बोर्डिंग स्टेशन (Train Boarding Station) यानी जिस स्टेशन से ट्रेन पकड़ना है उसे बदलने की जरूरत पड़ जाती है. क्या आपको पता है कि रेलवे इसके लिए आपको खास सुविधा देता है. बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए यह जरूरी है कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग की गई हो. लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए भारतीय रेल एक खास सुविधा देती है जिसके बाद आप आसानी से बोर्डिंग प्वाइंट बदल सकते हैं. इसके लिए आपको IRCTC के टिकट बुकिंग पोर्टल का उपयोग करना होगा.

बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा इन्हें मिलेगी

बोर्डिंग स्टेशन दूर मिलने पर अक्सर लोग पास का स्टेशन बुक करने की सोचते हैं. ऐसे में रेलवे की यह सुविधा ऑनलाइन IRCTC वेबसाइट की मदद से टिकट बुक करने वाले लोगों को ही दी जाएगी. यह सुविधा उन लोगों को नहीं दी जाएगी, जिन्होंने VIKALP ऑप्शन की सहायता से टिकट बुक कराई थी.

इतने समय पहले करें बदलाव

रेलवे की इस सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के अलावा यह भी जरूरी है कि बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव यात्रा करने से 24 घंटे पहले ही कर लिया जाए. 24 घंटे के अंदर इस सुविधा को नहीं बदला जा सकता है.

सिर्फ एक बार मिलेगी यह सुविधा

यात्रियों को यह सुविधा सिर्फ एक बार ही मिलेगी. वहीं बोर्डिंग प्वाइंट में बदलाव के बाद IRCTC की वेबसाइट के अनुसार यात्री ओरिजिनल बोर्डिंग प्वाइंट से अपनी यात्रा नहीं शुरू सकता है.

इसे भी पढ़ें: जल्द ही पूरे देश में एक ही कार्ड से रोडवेज बसों और मेट्रो में यात्री कर सकेंगे सफर

बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आजमाएं यह तरीका

बोर्डिंग प्वाइंट में बदलाव के लिए IRCTC की टिकट बुकिंग पोर्टल पर लॉगिन के बाद ‘टिकट बुकिंग हिस्ट्री’ के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद उस ट्रेन के टिकट का चुनाव करें जिसका बोर्डिंग प्वाइंट बदलना है. इस पर क्लिक करने के बाद नया पेज पॉप अप होगा. वहीं इसके बाद ड्रॉप डाउन मेन्यू की सहायता से अपने नए बोर्डिंग स्टेशन का चुनाव करें.

Rohit Rai

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

8 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago