यूटिलिटी

रिलायंस Jio लेकर आया है बेहद ही सस्ता रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे…

Jio Bharat V2: Reliance Jio ने भारत में सस्ता 4G फोन ‘Jio Bharat V2’ लॉन्च कर बाजार में तहलका मचा दिया है. बता दें कि नए ‘Jio Bharat V2’ की कीमत मात्र 999 रुपये है. कंपनी का दावा है कि ‘जियो भारत V2’ के दम पर कंपनी 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जोड़ लेगी. वहीं, 999 रुपये के इस फोन का मंथली प्लान भी सबसे सस्ता है. ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए केवल 123 रुपये चुकाने होंगे. इस प्लान में ग्राहकों को कुल 14GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी मिलेंगे. इसके सालाना प्लान की कीमत 1234 रुपये है.

25 करोड़ भारतीयों को होगा फायदा

जियो ने फोन के साथ जियो भारत प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है जो कि एक ओपन प्लेटफॉर्म है, यानी इसे कोई भी कंपनी यूज कर सकेगी. इस प्लेटफॉर्म पर अन्य कंपनियां भी सस्ते 4G लॉन्च कर पाएंगी. जियो का कहना है कि इससे भारत को 2G मुक्त बनाया जा सकेगा और 25 करोड़ 2G ग्राहकों को 4G में लाने में मदद मिलेगी. वहीं, कॉर्बन ने इस प्लेटफॉर्म का उपयोग शुरू भी कर दिया गया है. उम्मीद है कि 2G फीचर फोन की जगह जल्द ही 4G भारत सीरीज के मोबाइल ले लेंगे.

ये भी पढ़ें:दिल से जुड़ी बीमारियों को लेकर इन अफवाहों पर बिल्कुल न दें ध्यान, पहले जान लें सच्चाई

Jio Bharat V2 में क्या है खास

कंपनी का कहना है कि जियो भारत V2 4G फोन है और यह पूरी तरह से भारत में बना है. इसका वजन मात्र 71 ग्राम है. इसमें एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं. मोबाइल में 4.5 सेमी की टीएफटी स्क्रीन, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1000MAh की बैटरी, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, पावरफुल लाउडस्पीकर और टॉर्च है. Jio Bharat V2 मोबाइल के ग्राहकों को जियो सिनेमा के सब्सक्रिप्शन के साथ जियो-सावन के 8 करोड़ गानों का एक्सेस भी मिलेगा. कंपनी का कहना है कि जियो भारत V2 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago