खेल

India VS Pakistan…वर्ना क्रिकेट वर्ल्डकप खेलने भारत नहीं आएगी Pak टीम, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चीफ रमीज राजा की धमकी

BCCI VS PCB: भारत और पाकिस्तान के रिश्ते के बीच में एक बार फिर क्रिकेट आता हुआ दिखा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा(Ramiz Raza) ने ये साफ कर दिया है कि भारत अगर पाकिस्तान में क्रिकेट नहीं खेलने आएगा तो हम क्रिकेट खेलने के लिए भारत नहीं जाएंगे. दोनों देशों ने पिछले काफी सालों से एक दूसरे का दौरा नहीं किया है. कुछ दिन पहले बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह ने एक बयान दिया था कि “साल 2023 में पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी और एशिया कप का वेन्यू बदलकर यूएई(UAE) किया जा सकता है, क्योंकि पाकिस्तान दौरे पर फैसला लेना बीसीसीआई नहीं बल्कि भारत सरकार के हाथों में है.”

इस का जवाब देते हुए रमीज राजा ने कहा कि भारत के इस बयान को हल्के में नहीं लिया जा सकता है और आईसीसी (ICC) की मीटिंग में इस पर चर्चा की जाएगी.

PCB अध्यक्ष रमीज राजा ने क्या कहा ?

रमीज राजा ने साफ करते हुए कहा कि 2023 में होने वाले एशिया कप में अगर भारत खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आया तो, भारत में होने वाला 2023 का वनडे विश्व कप खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम भी भारत नहीं जाएगी. सिर्फ इतना ही नहीं उन्होने आगे कहा कि अगर अगले साल होने वाले विश्व कप(World Cup) में पाकिस्तान की टीम हिस्सा नहीं लेती है, तो भारत में कौन देखेगा विश्व कप? हमारा इरादा साफ है, अगर भारतीय टीम यहां आएगी तो ही पाकिस्तानी टीम भारत जायेगी विश्व कप खेलने. अगर वे नहीं आते हैं तो खेलें विश्व कप हमारे बिना. हम भी अब कड़ा रुख इख्तियार करेंगे.

हमारी टीम ने किया बेहतर प्रदर्शन

रमीज कहते है हमारी अच्छा कर रही है. मैंने हमेशा कहा है कि हमें अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार की जरूरत है और ऐसा तभी होगा जब पाकिस्तान की टीम अच्छा करे. हमारी टीम 2021 के विश्व कप और 2022 के एशिया कप के मैच में हमारी टीम ने एक बिलियन डॉलर की टीम (भारत) को हराया है.

2023 में कहां हो सकता है एशिया कप

बता दें कि 2023 में होने वाले एशिया कप के लिए अभी तक पाकिस्तान इसके लिए मेजबान बन सकता है. लेकिन BCCI अध्यक्ष जय शाह के बयान के बाद इस वेन्यू को चेंज किया जा सकता है और एक बार फिर ये यूएई जा सकता है. एशिया कप का टूर्नामेंट पिछले 2 बार से यूएई में ही हो रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago