7th Pay Commission
7th Pay Commission: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य सरकार के 10 लाख कर्माचारियों को तोहफा दिया है. उन्होंने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कर्मचारिकों का महंगाई भत्ता यानी DA बढ़ाने का ऐलान किया है. सीएम भूपेंद्र पटेल ने 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए जनवरी 2024 से प्रभावी केंद्रीय दरों के आधार पर महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि की घोषणा की है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के कार्यालय की तरफ से ये बताया गया कि इस महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से गुजरात के 4.71 लाख कर्मचारियों और लगभग 4.73 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा.
सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ता और पेंशनर्स के लिए 4 फीसदी महंगाई राहत बढ़ाया जाएगा. बढ़ा हुआ वेतन अगले महीने से अकाउंट में क्रेडिट हो सकता है. अगर इन कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्त में जारी किया जाता है, तो 6 महीने का बकाया वेतन के साथ 3 किस्तों में दिया जाएगा.
राज्य सरकार कर्मचारियों के इस बकाए के निपटान के लिए कुल 1129.51 करोड़ रुपये भुगतान करेगी. गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार के मुताबिक महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद सरकारी कर्मचारियों को बढ़ी हुई राशि इंस्टॉलमेंट में दी जाएगी. DA की राशि सैलरी के साथ कर्मचारियों के अकाउंट में डाली जाएगी.
ये भी पढ़ें: Credit Card Bill Payment में RBI ने किया बड़ा बदलाव, ग्राहकों को बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें कैसे?
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर हरी झंडी दे दी है. बता दें कि गुजरात सरकार द्वारा 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद जनवरी 2024 और फरवरी 2024 की राशि जुलाई महीने की सैलरी के साथ आएगी. वहीं मार्च और अप्रैल की राशि अगले महीने की सैलरी के साथ कर्मचारियों के खाते में आएगी. इसी तरह मई और जून की राशि सितंबर महीने के वेतन के साथ आएगी. सरकार साल में दो बार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है ताकि महंगाई से मुकाबले के लिए कर्मचारियों को राहत मिल सके.
-भारत एक्सप्रेस
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…