उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: सरोजनीनगर में फिर होगा दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम, भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने की घोषणा

स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के सरोजनी नगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने संकल्प लिया कि आने वाले 2 अक्टूबर को गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सरोजनीनगर में फिर से दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

सोशल साइट एक्स पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने सपने ‘दिव्यांगजन सशक्तिकरण’ को दोहराते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को हर संसाधन उपलब्ध करना मेरा सपना है. सरोजनी नगर में संचालित ‘दिव्यांगजन सशक्तिकरण’ अंत्योदय की योजनाओं का केंद्रबिंदु है.

60 लाख से अधिक के उपकरण वितरित

बता दें कि सरोजनीनगर में अब तक 60 लाख से अधिक दिव्यांगजन सहायक उपकरण बांटे जा चुके हैं, जिनमें 150 से अधिक मैनुअल और मोटर चालित तिपहिया वाहन, ह्वीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र समेत कई अन्य उपकरण शामिल हैं.

इसके अलावा दादूपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम और लोकबंधु चिकित्सालय में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए निधि के माध्यम से 5-5 लाख की राशि प्रदान की गई है, जबकि 800 से अधिक दिव्यांगजनों के UDID कार्ड बनवाकर उनके घर तक पहुंचाने का काम किया गया. इतना ही नहीं 500 दिव्यांगजनों का पंजीकरण फिर किया गया.

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण में राष्ट्र निर्माण निहित है. सरोजनीनगर ही नहीं, पूरे प्रदेश के दिव्यांगजनों को हर संभव संसाधन उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

बीजेपी की नई टीम का चरणबद्ध बदलाव, पुराने दिग्गजों की हुई दमदार वापसी

BJP New National Team: बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में हाल में किए गए फेरबदल को…

14 minutes ago

आखिर क्यों हादसों का हाईवे माना जाता है यमुना एक्सप्रसवे?

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ग्रेटर नोएडा में बस आग…

32 minutes ago

क्या है बीजेपी की नई यूपी रणनीति? लखनऊ से लेकर बूथ तक ऐसे बिछ रहा है चुनावी जाल

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लखनऊ में अपनी संगठनात्मक तैयारियां…

37 minutes ago

दागी नेताओं पर आजीवन चुनाव बैन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में जल्द होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट दागी जनप्रतिनिधियों पर आजीवन चुनाव बैन और लंबित आपराधिक केसों के जल्द निपटारे…

37 minutes ago

हिंदुत्व, जाति और विकास; जानिए यूपी की सियासत में कैसे बदला बीजेपी का फॉर्मूला?

कल्याण सिंह से योगी आदित्यनाथ तक उत्तर प्रदेश की राजनीति का सफर सिर्फ दो मुख्यमंत्रियों…

45 minutes ago