यूटिलिटी

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! कंपनी ला रही है कमाल का फीचर, अब लोग नहीं कर पाएंगे ये काम

WhatsApp New Update: मार्केट में अब कई सारे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आ चुके हैं फिर भी WhatsApp सबसे ज्यादा डिमांड में बना हुआ है. इसकी बड़ी वजह है व्हाट्सएप पर समय-समय पर कोई न कोई अपडेट आता ही रहता है. इसके साथ ही कंपनी प्राइवेसी और सेफ्टी को बनाए रखने के लिए भी नए फीचर्स लॉन्च करता है.

व्हाट्सएप अब जल्द ही IOS यूजर्स के लिए प्रोफाइल फोटो की प्राइवेसी से जुड़ी एक नया फीचर लाने जा रही है. वॉट्सऐप का यह अपडेट आईफोन यूजर्स को किसी के प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं लेने देगा। यानी अगर अब आईफोन यूजर्स किसी के प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे.

WhatsApp पर आया खास फीचर

वाट्सऐप के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइन्फो ने कंपनी के अपकमिंग फीचर की जानकारी सोशल मीडिया एक्स यानी ट्विटर पर दी है. आपको बता दें कि वॉट्सऐप का यह फीचर Android स्मार्टफोन्स पर पहले से ही मौजूद है लेकिन अब कंपनी इसे जल्द ही iOS डिवाइस यानी आईफोन यूजर्स के लिए पेश करने जा रही है. वाबेटाइन्फो के अनुसार वॉट्सऐप के टेस्टफ्लाइट ऐप पर वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 24.10.10.70 में इस फीचर को स्पॉट किया गया है.

कंपनी जल्द पेश कर सकती है रोल आउट

Android पर मौजूद इस फीचर को देखते हुए कंपनी iOS यूजर्स के लिए इसे जल्द ही पेश कर सकती है. इसे टेस्टफ्लाइट ऐप में भी देखा गया है. कंपनी इस फीचर को स्क्रीन कैप्चर ब्लॉक के नाम से पेश कर सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस नए फीचर के रोल आउट को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़ें:जानिए अक्षय तृतीया के अगले दिन कहां तक पहुंचे सोने के दाम, देश के इन हिस्सों में सोने-चांदी का ये रहा रेट

iOS यूजर्स के लिए आया कमाल का फीचर

कंपनी ने इससे पहले कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए iOS यूजर्स के लिए एक बहुत ही कमाल का Audio Call Bar Feature पेश किया है. व्हाट्सएप ने न्यू फीचर्स और अपडेट पर नजर रखने वाले वाबेटाइन्फो ने कुछ समय पहले इसकी जानकारी दी थी जो अब iOS पर आ गया है. iOS यूजर्स को अब मेन स्क्रीन पर ही नया कॉलिंग बार दिखाई दे रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

4 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

10 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

29 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

32 minutes ago