यूटिलिटी

Google Maps पर आया बेहतरीन फीचर, खतरनाक एक्सीडेंट वाले रास्तों की मिलेगी जानकारी

Google Maps का इस्तेमाल आज के डिजिटल में बहुत बढ़ गया है. लोग कहीं भी आने जाने के लिए इसके जरिए ही रास्ता ढूंढते हैं. खास बात यह है कि इसमें एक ऐसा फीचर भी है जो कि आपकी जान भी बचा सकता है. गूगल मैप्स के अंतर्गत ही एक  Waze Navigation App है. अब यह कैसे आपके लिए लाइफ सेविंग हो सकता है, चलिए आज आपको इसके बारे में भी बता देंते हैं.

दरअसल, इस वेज नेविगेशन में एक नया फीचर आने वाला है जो कि सबसे ज्यादा ड्राइवरों के काम आने वाला है. ये फीचर कार ड्राइवर को आगे आने वाले Accident Prone Area के बारे में नोटिफिकेशन देगा. बता दें कि Accident Prone Area, वो जगहें होती हैं, जहां एक साल में सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं और इसके चलते वो सबसे खतरनाक माने जाते हैं.

अब सवाल यह उठता है कि आखिर कैसे इस फीचर को पता चलेगा कि कहां एक्सीडेंट्स ज्यादा होते हैं. Waze का यह फीचर वेज कम्युनिटी द्वारा शेयर की गई जानकारी के आधार पर डेटा कलेक्ट करेगा और उसके आधार पर ही लोगो को खतरनाक रास्तों का नोटिफिकेशन देगा. ऐसे में App पता करेगा कि सबसे ज्यादा रोड एक्सिडेंट किन इलाकों में होते हैं.

यह भी पढ़ें-दिल्ली सरकार ने बैन की दूसरे राज्यों की OLA-Uber Taxi, मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण रोकने के लिए किया बड़ा ऐलान

ऐसे में जब भी कोई यूजर्स वेज ऐप का इस्तेमाल करेगा तो उसे रास्ते पर पॉप अप नजर आएंगे. यह पॉपअप उस इलाके के रोड एक्सिडेंट वाले स्पॉट की जानकारी देगा. साथ ही यह उस जगह होने वाले हादसों के नंबर को भी बता सकेगा. ऐसे में कार चालक रास्ता बदल भी सकते हैं, या फिर उस एरिया में ज्यादा सावधानी बरतेंगे, जिसके चलते एक्सीडेंट की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें-PPF Investment: सरकारी स्कीम में 11,666 का निवेश करके पाएं 37 लाख का बंपर रिटर्न, जानें इसके बारे में सबकुछ

गौरतलब है कि एक्सीडेंट दुनिया में मौत का एक बड़ा कारण है. दुनिया में दुर्घटनाओं में हर 8वां हादसा एक्सीडेंट से ही होता है. गूगल ने बताया है कि उसकी वेज ऐप के जरिए हर दो सेकेंड में एक रोड एक्सीडेंट रिपोर्ट किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अहमदाबाद को मिलने जा रही बड़ी सौगात! अमित शाह आज करेंगे इन 5 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, बदल जाएगा शहर का नक्शा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…

34 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, बताया कौन हैं समाज के सच्चे ‘सत्पुरुष’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…

1 hour ago

‘किसानों-दीवाली के खिलाफ रची गई साजिश!’ रेखा सरकार के विस्फोटक बयान से गरमाई राजधानी की राजनीति

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल…

1 hour ago

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का खास संदेश! देवभूमि की जनता के लिए कही यह बड़ी बात

PM Modi: उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…

1 hour ago

दिवाली की रात बुझ गया घर का चिराग, छाती में रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत

Delhi Narela Hadsa: दिल्ली के नरेला की राजीव कॉलोनी में दिवाली पर पटाखा चलाते समय…

1 hour ago