ICC World Cup 2023

ENG vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ बेन स्टोक्स का चला बल्ला, ठोका शतक, इंग्लैंड ने दिया 340 रनों का टारगेट

ENG vs NED: वर्ल्ड कप 2023 के 40वें मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ इंग्लैंड टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने तूफानी पारी खेली. पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में स्टोक्स ने शानदार शतक जमाया. उन्होंने 84 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 108 रन बनाए. इसके अलावा डेविड मलान ने भी 74 गेंदों में 87 रन बनाए. मलान ने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के बनाए. इन दोनों बल्लेबाज के रनों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए. अब नीदरलैंड्स के सामने 340 रनों के लक्ष्य को चेज करने की चुनौती है.

इंग्लैंड ने बनाए 339 रन

इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान पारी की शुरुआत करने आए. लेकिन सातवें ओवर में 48 रन के स्कोर पर बेयरस्टो 15 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए. वहीं दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जो रूट 21वें ओवर में 28 रन बनाकर लोगन वैन बीक की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बेन स्टोक्स ने मलान के साथ पारी को संभालना शुरू किया लेकिन मलान रन आउट हो गए. वो 74 गेंदों में 87 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

स्टोक्स ने ठोका तूफानी शतक

बेन स्टोक्स ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 84 गेंदों में 108 रनों की शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले. वहीं क्रिस वोक्स ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इन बल्लेबाजों के दम पर इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 339 रन का लक्ष्य खड़ा किया. वहीं कप्तान जोस बटलर आज कुछ खास नहीं कर सके. वो पांच रन बनाकर आउट हो गए. बता दें कि वर्ल्ड कप में इंग्लैंड अब तक सात मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड को एकमात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ मिली है. ऐसे में आज के मैच में इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज करना चाहेगी.

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस ऐटकिंसन, आदिल रशीद.

नीदरलैंड्स टीम की प्लेइंग इलेवन

वेस्ली बरेसी, मैक्स ओडाउड, कॉलिन ऐकरमैन, साइब्रैंड एंगलब्रेख्त, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), एन अनिल तेजा, बास डलीडे, लोगन वैन बीक, रुलॉफ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बावजूद सेमीफाइनल की रेस में अफगानिस्तान, जानें क्या हैं समीकरण

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

5 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago