यूटिलिटी

LPG cylinder Price: त्योहारी सीजन में सरकार ने दिया बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के फिर बढ़ गए दाम, जानें ताजा कीमत

LPG Price Hike: देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को महगांई का एक और बड़ा झटका लगा है. त्योहारी सीजन होने के बावजूद सरकार ने एक बार फिर से गैस सिलेंडर ( LPG cylinder ) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने सीधे कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये का इजाफा किया है. हालांकि सरकार कुछ समय पहले ही गैस के दामों में 200 रुपये की कटौती की थी, लेकिन एक बार फिर गैस के दाम को बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी को झटका दे दिया है.

एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 1731.50 रुपये पर पहुंच गए है. 1 सितंबर 2023 को तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की थी. उसके बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1522.50 रुपये हो गए थे.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में हुआ इजाफा

दिल्ली में सबसे ज्यादा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ है. आज से आईओसीएल (IOCL) ने 200 रुपये की इसमें बढ़ोतरी की गई है. आज दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 209 रुपये बढ़कर 1731.50 रुपये हो गई है. कोलकाता में 203.5 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत आज से 1839.50 रुपये हो गई है. मुंबई में 202 रुपये की कटौती के बाद गैस सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये हो गई है. जबकि चेन्नई में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 203 रुपये बढ़कर 1898 रुपये हो गई है.

यह भी पढ़ें-  ‘देश के सामने अब एक ही मुद्दा है जातीय जनगणना…’, राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस सरकार आने पर हम पहला काम यह करेंगे

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

बता दें कि देश के महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली सहित देश के महानगरों में लोगों को अभी भी उतनी ही रकम चुकानी होगी, जितनी वे सितंबर महीने में चुका रहे थे. 30 अगस्त को केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की थी. इसके बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. जानकारों के मुताबिक नवंबर महीने में गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती होने की संभावना है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago