हाफिज सईद. (फाइल फोटो)
मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा पिछले चार दिनों से लापता है. जिसकी तलाश ISI कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. इसी बीच खबर है कि आतंकी हाफिज सईद के बेटे कमालुद्दीन सईद की लाश बरामद हुई है. उसका अपहरण करने के बाद बदमाशों ने हत्या कर दी है. कमालुद्दीन सईद 26 सितंबर से लापता बताया जा रहा है.
आतंकी हाफिज सईद के बेटे का अपहरण किसने किया और कहां लेकर गया, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि जब से कमालुद्दीन लापता हुआ है, तभी से आतंकी हाफिज सईद का रो-रोकर बुरा हाल है. उसके बेटे की तलाश में ISI के लोग भी जुटे हुए हैं, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल रही है. हाफिद सईद बेटे कमालुद्दीन की लाश मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, उसकी डेड बॉडी जब्बा घाटी इलाके में मिली है.
बता दें कि आतंकी हाफिज सईद ने मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले को अंजाम दिया था. इस हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद है. वो इस्लामी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) का भी सह-संस्थापक है. हाफिज सईद अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है. LET को दुनिया के कई देश आतंकी संगठन घोषित कर चुके हैं. जिसमें भारत, अमेरिका, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया और रूस शामिल है. इसके अलावा यूएनओ भी लश्कर-ए- तैयबा को आतंकी संगठन मानता है.
यह भी पढ़ें: “आतंकियों को पनाह दे रहा कनाडा”, फ्रीडम ऑफ स्पीच को लेकर बोले एस जयशंकर- भड़काने के लिए न हो इस्तेमाल
हाफिज सईद मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है. 26 नवंबर 2008 को हुए इस हमले में 18 पुलिसकर्मियों समेत 166 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में कई देशों के नागरिक भी मारे गए थे. जिसमें 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. हाफिज सईद पर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है.
आतंकी हाफिज सईद जमात-उद-दावा की आड़ में आतंक की फैक्ट्री चलाता है. लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर मुरीदके शहर के बीचोंबीच में उसका ठिकाना है. जहां पर कट्टरपंथियों को लाकर ट्रेनिंग दी जाती है. दिखावे के नाम पर यहां एक मदरसा संचालित किया जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…